Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
राज्य में खुलने जा रहे 29 नवीन कृषि महाविद्यालयों की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की कुलपतियों के साथ वार्ता
Pooja Padiyar Editor
अप्रैल 30, 2022 • 12:11 AM 0
श
शिक्षा
NEWS CARD
“राज्य में खुलने जा रहे 29 नवीन कृषि महाविद्यालयों की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की कुलपतियों के साथ वार्ता”
राज्य में खुलने जा रहे 29 नवीन कृषि महाविद्यालयों की तैयारियों को
लेकर मुख्य सचिव ने की कुलपतियों के साथ वार्ता
राज्य में खोले जा रहे 29 नवीन कृषि महाविद्यालयों की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव उषा शर्मा ने शुक्रवार को शासन सचिवालय में कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ वी.सी. के माध्यम से वार्ता की।
मुख्य सचिव ने कुलपतियों से नये खोले जा रहे कृषि कॉलेजों की तैयारियों को लेकर उनके सुझाव और कृषि कॉलेजों की स्थापना में आ रही दिक्कतों के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की। कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर के कुलपति ने बताया कि केशवाना, जालौर में पहले से ही संचालित कृषि केन्द्र में महाविद्यालय स्थापित किया जा सकता है।
क्या आप व्हाट्सऐप पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
बैठक में कृषि विभाग के प्रमुख शासन सचिव दिनेश कुमार ने प्रजेन्टेशन के माध्यम से नये खोले जाने वाले कृषि महाविद्यालयों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बजट घोषणा वर्ष 2022-23 में जोबनेर कृषि विश्वविद्यालय के अन्तर्गत 8 कृषि महाविद्यालय कोटा तथा जोधपुर कृषि विश्वविद्यालयों में 6-6, बीकानेर कृषि विश्वविद्यालय में 4 तथा उदयपुर कृषि विश्वविद्यालय में 5 नवीन महाविद्यालय खोले जाने की घोषणाओं पर तैयारियां चल रही हैं।
बैठक में उच्च एवं तकनीकि शिक्षा विभाग के सचिव भवानी सिंह देथा, कृषि विभाग के आयुक्त कानाराम एवं कॉलेज शिक्षा विभाग की आयुक्त शुचि त्यागी भी उपस्थित थीं।
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.