RBSE 12th Result 2025 Declared: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक
RBSE 12th Result 2025 घोषित कर दिया गया है। छात्र राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर अपना रिजल्ट रोल नंबर से चेक कर सकते हैं।
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE) ने आज 22 मई 2025 को शाम 5 बजे कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस साल करीब 8.93 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे और सभी को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था। अब छात्र अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।