Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
सौंफ और इलायची से बनी चाय का करें सेवन इससे मिलेंगे अद्भुत लाभ
सौंफ और इलायची की चाय पीने से आपकी पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। गैस, अपच, कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है।
Sangri Today Verified Media or Organization • 28 Mar, 2026Editor
दिसंबर 12, 2022 • 11:11 PM 0
ल
लाइफस्टाइल
NEWS CARD
“सौंफ और इलायची से बनी चाय का करें सेवन इससे मिलेंगे अद्भुत लाभ”
सौंफ और इलायची से बनी चाय का करें सेवन इससे मिलेंगे अद्भुत लाभ
सौंफ और इलायची बहुत से लोग खाते हैं। इसके सेवन से मुंह की दुर्गंध की समस्या दूर होती है। लेकिन इसके अलावा भी सौंफ और इलायची के बहुत से फायदे होते हैं। सौंई में आयरन, पोटेशियम और कैल्शियम जैसे तत्व होते हैं। इसके अलावा इलायची भी आपकी सेहत को बहुत से फायदे देती है।
अगर आप इन दोनों की चाय बनाकर पीते हैं तो इससे आपके शरीर को बहुत से लाभ मिलते हैं। एक बर्तन में थोड़ा पानी लें। अब इसमें दो-तीन इलायची और एक चम्मच सौंफ पाउडर डालें। अब इस पानी को अच्छे से उबाल लें। उसके बाद इसे छान लें। स्वाद के लिए आप इसमें शहद डाल सकते हैं। इस चाय का सेवन करने से आपकी शरीर को बहुत से फायदे होते हैं।
सौंफ और इलायची की चाय पीने से आपकी पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। गैस, अपच, कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा यह आपकी आंखों के लिए भी फायदेमंद होती है। इससे आंखों की जलन से छुटकारा मिलता है। अगर रोजाना सुबह और आप इस तरीके की चाय का सेवन करते हैं तो इससे आपको वेट लॉस करने में मदद मिलती है।
साथ ही आपकी रोग प्रतिकारक क्षमता भी बढ़ती है इसलिए अनेक रोगों से आपके शरीर का बचाव होता है। सौंफ और इलायची की चाय पीने से पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से भी छुटकारा मिलता है। इसलिए आप भी ऐसी चाय को अपने डाइट में जरूर शामिल करें।
क्या आप व्हाट्सऐप पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
Sangri Today Verified Media or Organization • 28 Mar, 2026Editor
Sangri Today is a Weekly Bilingual Newspaper and website of news and current affairs that publishes news reports from various places, from general reports to opinion, analysis and fact checks.