कुरकुरे ने नए 'चटपटा चीज़’ फ्लेवर के साथ अपने पोर्टफोलियो में किया विस्तार
कुरकुरे के नए इनोवेटिव फ्लेवर को भारत में ग्राहकों के बीच नमकीन स्नैक्स की श्रेणी में डेयरी फ्लेवर की बढ़ती मांग को देखते हुए उतारा गया है।
नई दिल्ली : बाजार में अपनी ख़ास जगह को मजबूत बनाते हुए कुरकुरे, भारत के सबसे पसंदीदा स्नैक ब्रैंड्स में से एक, ने नए इनोवेटिव कुरकुरे चटपटा चीज़ फ्लेवर के ज़रिए अपने पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। नए फ्लेवर को कुरकुरे फैमिली में हमेशा के लिए शामिल किया गया है और इसमें कुरकुरे के क्लासिक 'चटपटा मसाला’ और चेडर चीज़ की बेहतरीन ‘जुगलबंदी’ है, जो दुनिभार भर में सफल रहे चिटोज क्रंची शेडर यालापिनो फ्लेवर से प्रेरित है।