व्यापारियों के हितों की आवाज बुलंदी के साथ उठाएगा व्यापार मंडल - गोयल
व्यापार मंडल के संरक्षक पवन गोयल ने कहा कि व्यापारियों के हितों के लिए व्यापार मडंल वर्षों से काम करता आ रहा है और किसी भी प्रकार की कोई समस्याएं आती है तो व्यापार मंडल बुलंदी के साथ उनके साथ खड़ा रहेगा साथ ही सभी व्यापारियों को एकजुट रहने का आव्हान भी किया।
जयपुर। होटल ग्रैंड सफारी में जयपुर व्यापार मंडल गोपालपुरा मानसरोवर जोन की मीटिंग शुक्रवार को आयोजित की गई, जिसमें नशा मुक्ति अभियान तथा 1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध को लेकर चर्चा हुई। इस मीटिंग में गोपालपुरा एवं मानसरोवर के आसपास के क्षेत्रों के कई व्यापार मंडल ने भाग लिया।