अभिनेत्री शनाया शर्मा ने फिल्म अजब गजब इश्क के लिए महाकालेश्वर और द्वारकाधीश मंदिर में की पूजा
शनाया ने सोशल मीडिया पर अपने मंदिर दर्शन की तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह पारंपरिक परिधान में पूजा-अर्चना करती नजर आईं। उनकी सादगी और श्रद्धा ने उनके प्रशंसकों को प्रभावित किया।
अभिनेत्री शनाया शर्मा, जो जल्द ही अपनी आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म अजब गजब इश्क में दर्शकों का दिल जीतने वाली हैं, हाल ही में उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर और गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं। शनाया ने फिल्म की सफलता के लिए आशीर्वाद लिया और अपनी नई शुरुआत के लिए ईश्वर का धन्यवाद किया।