आगरा के खास शो नूर ए ताज सीजन 6 के जज बनेंगे रूबरू Mr. इंडिया क्रमिक यादव
21 अगस्त को आगरा में मशहूर शो नूर ए जहां का सीजन 6 आयोजित किया जाएगा। क्रमिक (Kramik Yadav) इस शो के जज बन के बहुत ही खुश है क्योंकि इस शो में देश के टॉप मॉडल हिस्सा नहीं लेंगे बल्कि यहां समाज के अलग रूप से सक्षम और गरीब बच्चे हिस्सा लेने वाले है।
क्रमिक यादव (Kramik Yadav) जिन्होंने ब्यूटी पेजेंट इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाया हैं फिर वो अपना देश भारत हो या कोई और देश। वैसे तो क्रमिक ने काफी सारे खिताब अपने नाम किए है। पर 2022 में सबसे बड़ा खिताब रूबरू Mr. इंडिया जितने के बाद क्रमिक को एक नई पहचान मिली। जिसके बाद उन्हें कैबरेलो यूनिवर्सल में भी भेजा गया जहां क्रमिक ने इंडिया को रिप्रेजेंट किया और सेकंड रनर अप का पद हासिल किया। सिर्फ इतना ही नहीं पर उसके बाद क्रमिक को दादासाहेब फाल्के, और सोशल इंपैक्ट अवॉर्ड से भी नवाजा गया। क्रमिक की ढेर सारी विजेताओं को ध्यान में रखते हुए अब उन्हें बड़े ही गर्व से आगरा के ग्रांड शो नूर ए ताज सीजन 6 में जज के रूप में अपनी उपस्थिति देने को बुलाया गया है।