गदर 2 के मेकर्स अपनी अगली बड़ी फिल्म वनवास की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने ऑफिशियल तौर पर अनाउंस कर दिया है कि फिल्म का पहला गाना "यादों के झरोखों से" 11 नवंबर को रिलीज़ किया जाएगा।
मेकर्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, "यादों के झरोखों से... वनवास से... कुछ ही दिनों में आपके पास आ रहा है। एक अनोखे रोमांटिक एंथम के लिए तैयार हो जाइए।"
https://www.instagram.com/p/DCHCq62hKwx/?igsh=eXlwM2QyN3pkcXVt
https://www.instagram.com/p/DCHA5itonaW/?igsh=cWMxeGlsaTljZ2Z0
फिल्म वनवास में दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म ज़ी स्टूडियोज के तहत बनी है और इसे डायरेक्ट किया है अनिल शर्मा, जो गदर: एक प्रेम कथा और गदर 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के डायरेक्टर हैं। अब ये टीम अपनी तीसरी फिल्म वनवास के साथ दर्शकों को सरप्राइज देने के लिए तैयार है।
अनिल शर्मा द्वारा लिखी, प्रोड्यूस और डायरेक्टेड फिल्म 'वनवास' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म जी स्टूडियोज के तले दुनिया भर में रिलीज होगी।
history
This is an archived post. The information provided may be outdated.