"गेम ऑफ लाइफ" व "6 एएम टू 6 पी एम" का ट्रेलर लॉन्च

Junja Ram
Junja Ram Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
जुलाई 28, 2022 • 3:07 PM  0
मनोरंजन
NEWS CARD
Logo
"गेम ऑफ लाइफ" व "6 एएम टू 6 पी एम" का ट्रेलर लॉन्च
“"गेम ऑफ लाइफ" व "6 एएम टू 6 पी एम" का ट्रेलर लॉन्च”
Favicon
Read more on hindi.sangritoday.com
28 Jul 2022
https://hindi.sangritoday.com/trailer-launch-of-game-of-life-and-6am-to-6pm
Copied
"गेम ऑफ लाइफ" व "6 एएम टू 6 पी एम" का ट्रेलर लॉन्च
"गेम ऑफ लाइफ" व "6 एएम टू 6 पी एम" का ट्रेलर लॉन्च
जागृति एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी निर्माता मुकुंद महाले व निर्देशक एस प्यारेलाल की 2 फिल्मों "गेम ऑफ लाइफ" और "6 एएम टू 6 पी एम" का ट्रेलर लॉन्च मुम्बई के अंधेरी में स्थित व्यंजन बैंक्वेट हॉल में भव्य रूप से किया गया। यहां दोनों फिल्मों से जुड़ी पूरी टीम मौजूद थी। 
       दोनों फिल्मों के निर्माता मुकुंद महाले और निर्देशक एस प्यारेलाल हैं। दोनों फिल्मों को रिलीज कर रही है ऐरी क्रिएशन, जिसकी ओनर महिमा शर्मा हैं। गेम ऑफ लाइफ के कलाकार हैं राज गोहिल, चांदनी खान।
     आपको बता दें कि जागृति एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी हिंदी फिल्म "गेम ऑफ लाइफ" और "6 एएम टू 6 पी एम" जल्द ही रिलीज की जाने वाली है। फ़िल्म के लेखक और निर्माता मुकुंद ए महाले ने फ़िल्म के ट्रेलर लांच के दौरान मुम्बई में मीडिया से बात करते हुए बताया कि गेम ऑफ लाइफ एक सस्पेन्स थ्रिलर सिनेमा है जिसमे एक सन्देश भी है। आज युवा पीढ़ी शार्ट कट के रास्ते चलकर जल्दी पैसा कमाना चाहती है जिसकी वजह से वह अपनी जिंदगी को मुश्किलों में डाल लेते हैं। इस फ़िल्म की कहानी इसी वन लाइनर के इर्दगिर्द घूमती है। मैंने इसकी स्क्रिप्ट काफी मेहनत से लिखी है जो दर्शकों को अवश्य पसन्द आएगी।
     फ़िल्म के डायरेक्टर एस प्यारेलाल ने बताया कि जिंदगी को कुछ लोग जुआ समझते हैं, इस फ़िल्म की कहानी इसी बात को दर्शाती है इसलिए इसका टाइटल भी गेम ऑफ लाइफ है। इस फ़िल्म की शुटिंग बेहतरीन लोकेशन्स पर की गई है जो ऑडिएंस के लिए एक सरप्राइज पैकेज होगा।
फ़िल्म में राज गोहिल राज का किरदार कर रहे हैं जबकि चांदनी हीरोइन हैं। उन्होंने डायरेक्टर एस प्यारेलाल और प्रोड्यूसर मुकुंद महाले का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने उन्हें लीड एक्ट्रेस का खूबसूरत रोल दिया। 
राज गोहिल ने बताया कि उन्होंने इस फ़िल्म में अपने किरदार की तैयारी के लिए काफी मेहनत की ताकि दर्शकों को यह कैरेक्टर रियल लगे। चांदनी ने इस फ़िल्म में गजब की परफॉर्मेंस पेश की है।
प्रोड्यूसर मुकुंद महाले ने बताया कि इस फ़िल्म का एक थीम सांग बेहद अच्छा है जो यादगार गीत के रूप में प्रभावी बन गया है।  जागृति एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फ़िल्म के निर्माता मुकुंद महाले है। डीओपी सन्दीप व सन्तोष, ईपी विरेन्द्र रतने, संगीतकार कुमार सोपन, एसोसिएट डायरेक्टर गजानन म्हात्रे, आर्ट डायरेक्टर दीपक विशे हैं।
history This is an archived post. The information provided may be outdated.

Junja Ram Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

मेरा नाम जुंजा राम है। पत्रकारिता के क्षेत्र में 07 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। अब मैं सांगरी टुडे हिंदी के साथ एडिटर इन चीफ के तौर पर काम कर रहा हूँ। ईमेल: junjaram@hindi.sangritoday.com

हमारा अनुसरण करें

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications