राजीविका की महिलाओं को मिली महिला सुरक्षा सखी पद की नियुक्ति
--- मदनसिंह के राजपुरोहित
--- मदनसिंह के राजपुरोहित
केरू जोधपुर : राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद परियोजना के तहत केरु ब्लॉक के केरु क्लस्टर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को राजीव गांधी नगर थाना महिला कॉन्स्टेबल प्रभारी मीरा की उपस्थिति में महिला सदस्य को सुरक्षा सखी के पद पर नियुक्त किया गया। कलस्टर प्रभारी अमन कुमार ने बताया कि महिलाओं और बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री द्वारा महिला सुरक्षा सखी को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से महिला सुरक्षा की योजनाओं को आरंभ की जाने की घोषणा की गई इसके अंतर्गत केरु ब्लॉक की विभिन्न थानों में महिला सुरक्षा सखी के रूप में नियुक्ति दिलवाई।
इसमें बेरु ग्राम पंचायत से गीता विश्नोई ,बेबी मेघवाल, ओमादेवी, केरु से मंजू मेघवाल ,पोपावास ग्राम पंचायत से शारदा देवी महादेव नगर ग्राम पंचायत से सोमता देवी घंटियाला ग्राम पंचायत से भावना सालोड़ी ग्राम पंचायत से संगीता विश्नोई, झंवर थाना के महिला कांस्टेबल श्यामा, कांस्टेबल विरेंद्र प्रताप, अशोक विश्नोई के द्वारा जोलियाली ग्रामपंचायत से कांता राणा ,पुनिया की पियाऊ से बेबी विश्नोई ,को समूह सुरक्षा सखी की नियुक्ति दी।महिलाओं ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा फॉर्म जमा करवा कर अपनी नियुक्ति ग्रहण की इस दौरान कलस्टर प्रभारी अमन कुमार एव सरोज आरपीआरपी ,भल्लाराम भंवरिया ,दिनेश राणा उपस्थित रहे।
व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
Chat on WhatsApp
Install App For Latest Updates
Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.
You are currently receiving our latest breaking news and updates.