हिन्दुस्तान ज़िंक  द्वारा ड्रोन तकनीक से जावरमाला खदान के दुर्गम क्षेत्रों का सर्वेक्षण

Sangri Today
Sangri Today Verified Media or Organization • 28 Mar, 2026 Editor
सितंबर 29, 2022 • 5:41 PM  0
देश
NEWS CARD
Logo
हिन्दुस्तान ज़िंक  द्वारा ड्रोन तकनीक से जावरमाला खदान के दुर्गम क्षेत्रों का सर्वेक्षण
“हिन्दुस्तान ज़िंक  द्वारा ड्रोन तकनीक से जावरमाला खदान के दुर्गम क्षेत्रों का सर्वेक्षण”
Favicon
Read more on hindi.sangritoday.com
29 Sep 2022
https://hindi.sangritoday.com/survey-of-inaccessible-areas-of-javarmala-mine-by-drone-technology-by-hindustan-zinc
Copied
हिन्दुस्तान ज़िंक  द्वारा ड्रोन तकनीक से जावरमाला खदान के दुर्गम क्षेत्रों का सर्वेक्षण
हिन्दुस्तान ज़िंक  द्वारा ड्रोन तकनीक से जावरमाला खदान के दुर्गम क्षेत्रों का सर्वेक्षण
वेदांता समूह की जस्ता-सीसा-चांदी उत्पादक कंपनी हिंदुस्तान ज़िंक में, तकनीक के माध्यम से इसके खनन क्षेत्रो में उत्पादन क्षमता और पर्यावरण सरंक्षण को बढ़ावा देना प्रमुख है। इस मूल सिद्धांत के अनुरूप, कंपनी ने अपनी जावरमाला खदान में एक सफल ड्रोन सर्वेक्षण पूरा कर तकनीकी और सफल संचालन की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाया है।
 
उद्योग 4.0 के युग में, डिजिटल परिवर्तन समय की आवश्यकता है और इसे दैनिक खनन कार्यों में एकीकृत करने के लिए बहुत अधिक विशेषज्ञता की आवश्यकता होती है क्योंकि यह दक्षता और सुरक्षा सहित कई कारणों से महत्वपूर्ण है। हिंदुस्तान ज़िंक द्वारा जावरमाला में किए गए सफल ड्रोन परीक्षणों ने भूमिगत स्टॉप संरचना की खोज करने और खदान में सीमित स्थानों जानकारी हासिल करने में सफलता अर्जित की है जो दुर्गम थे। ड्रोन परीक्षण एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि यह न केवल खदान में बेहतर सुरक्षा और उत्पादकता को सक्षम करने में सहायता करता है, बल्कि उपकरण को होने वाले नुकसान को कम करते हुए भूमिगत खदान में असुरक्षित क्षेत्रों के मैन्युअल निरीक्षण की आवश्यकता को खत्म करने में भी सहायक है।
निगरानी परीक्षणों को हाई-टेक नाइट विजन कैमरों और थर्मल सेंसर द्वारा संचालित किया गया, जो आगे चलकर बुद्धिमत्ता, बहुमुखी प्रतिभा और स्थिरता के एक अद्वितीय संयोजन को प्रस्तुत करता है, जिससे डेटा को डिजिटल जानकारी में बिना किसी कठिनाई के परिवर्तित किया जा सकता है। हिंदुस्तान ज़िंक ने 2019 में रामपुरा आगुचा खदानों में लाइन-ऑफ-विजन ड्रोन ट्रेल्स का उपयोग किया है और अब निगरानी कार्यों में नए और अधिक उन्नत ड्रोन के एकीकरण के साथ इसे आगे बढ़ाया जा रहा है।
हिंदुस्तान ज़िंक ऑटोमेशन और एनालिटिक्स द्वारा समर्थित सर्वश्रेष्ठ-इन-क्लास तकनीकों का लाभ उठा रहा है, ताकि व्यवसाय के विकास के लिए एक सक्षम वातावरण तैयार किया जा सके। उत्पादन की कम लागत के साथ डिजिटलीकरण, स्वचालन क्षमताओं और परिचालन परिसंपत्तियों के एक मजबूत पोर्टफोलियो ने कंपनी को आगे रहने में मदद की है। उद्योगों में अग्रणी कंपनी के रूप में हिन्दुस्तान जिंक ने डिजिटलीकरण और नवाचार को अपनाया है।
history This is an archived post. The information provided may be outdated.

Sangri Today Verified Media or Organization • 28 Mar, 2026 Editor

Sangri Today is a Weekly Bilingual Newspaper and website of news and current affairs that publishes news reports from various places, from general reports to opinion, analysis and fact checks.

हमारा अनुसरण करें

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications