विक्की कौशल के साथ रोमांटिक लुक में दिखीं शहनाज गिल
अब शहनाज ने सोशल मीडिया पर विक्की के साथ कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिन्हें देखकर फैंस कह रहे हैं कि विक्की 'पंजाब की कटरीना कैफ के साथ' हैं।
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और शहनाज गिल का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हाल ही में शहनाज और विक्की को साथ स्पॉट किया गया था। दरअसल, विक्की शहनाज के शो 'देसी वाइब्स विद शहनाज गिल' में पहुंचे थे। जहां दोनों ने पूरे एपिसोड को बहुत अच्छे से शूट किया। अब शहनाज ने सोशल मीडिया पर विक्की के साथ कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिन्हें देखकर फैंस कह रहे हैं कि विक्की 'पंजाब की कटरीना कैफ के साथ' हैं।