Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
देखिए भारत की महागाथा, बी. आर. चोपड़ा की महाभारत के संग, हर शनिवार दोपहर 1 बजे, सिर्फ ज़ी अनमोल सिनेमा पर
इस शो में भीष्म पितामह की यादगार भूमिका निभाने वाले जाने-माने एक्टर मुकेश खन्ना बताते हैं, "मेरा मानना है कि महाभारत एक सदाबहार शो है, जिसे देखते हुए कई पीढ़ियां जवान हुई हैं।
Pooja Padiyar Editor
दिसंबर 17, 2022 • 3:09 PM 0
ट
टेलीविज़न
NEWS CARD
“देखिए भारत की महागाथा, बी. आर. चोपड़ा की महाभारत के संग, हर शनिवार दोपहर 1 बजे, सिर्फ ज़ी अनमोल सिनेमा पर”
देखिए भारत की महागाथा, बी. आर. चोपड़ा की महाभारत के संग, हर शनिवार दोपहर 1 बजे, सिर्फ ज़ी अनमोल सिनेमा पर
यदि आप भारतीय हैं, तो भले ही आपका जन्म देश में कहीं भी हुआ हो, आप यकीनन अद्भुत महाकाव्य 'महाभारत' से अच्छी तरह परिचित होंगे! एक ऐसी महागाथा, जो हर दौर, हर ज़माने में सुनी और सुनाई जाती रही है। यह कथा हमारी भारतीय संस्कृति में गहरे तक समायी है और पीढ़ी दर पीढ़ी लोगों में उत्सुकता जगाती रही है। और अब, समय आ गया है इसी परंपरा को आगे बढ़ाने का, महाभारत की महा कथा फिर से सुनने और सुनाने का! जी हां, सबका पसंदीदा चैनल ज़ी अनमोल सिनेमा अब एक बार फिर हमें टीवी पर यह महान कथा देखने का मौका दे रहा है। अब से हर शनिवार दोपहर 1 बजे ज़ी अनमोल सिनेमा पर लगातार 3 घंटे तक बी. आर. चोपड़ा की यादगार प्रस्तुति महाभारत का प्रसारण किया जाएगा।
इस शो में भीष्म पितामह की यादगार भूमिका निभाने वाले जाने-माने एक्टर मुकेश खन्ना बताते हैं, "मेरा मानना है कि महाभारत एक सदाबहार शो है, जिसे देखते हुए कई पीढ़ियां जवान हुई हैं। यह देखकर मुझे बहुत खुशी होती है कि आज हर परिवार अपने बच्चों के साथ यह कहानी देखता है और किस तरह आज की युवा पीढ़ी इस विषय में दिलचस्पी ले रही है और इसके बारे में जानने को उत्सुक रहती है। इस शो की याद के रूप में मेरे पास अब भी वो बाणों की शैया है, जिस पे मैं लेटा नजर आ रहा हूं। मैंने अपने ऑफिस में इसे कांच के केस में सजाकर रखा है। जब मैंने चोपड़ा जी से इसे देने की गुज़ारिश की थी, तो उन्होंने खुशी-खुशी मुझे यह दे दी और यह आज तक की मेरी सबसे अनमोल धरोहर है। मुझे वाकई इस बात की खुशी है कि अब ज़ी अनमोल सिनेमा के दर्शकों को यह शो देखने का मौका मिलेगा, जिसे हमने असल में जिया था।"
इस महागाथा में मुकेश खन्ना के साथ-साथ अर्जुन, नितीश भारद्वाज, पुनीत इस्सर, रूपा गांगुली, प्रवीण सोबती, पंकज धीर और दारा सिंह ने भी ऐसे किरदार निभाए, जो हमेशा के लिए अमर हो गए। इन सभी कलाकारों ने अपने-अपने किरदारों को बखूबी पर्दे पर उतारा था।
इस स्पेशल शोकेस में चार चांद लगाते हुए यह चैनल दर्शकों के लिए एक थीम-आधारित कॉन्टेस्ट भी करने जा रहा है, जहां दर्शकों को आकर्षक पुरस्कार जीतने का मौका मिलेगा। एपिसोड्स के दौरान महाभारत से जुड़े कुछ दिलचस्प सवाल पूछे जाएंगे, जहां हर हफ्ते 5 विजेताओं के नाम घोषित किए जाएंगे। इससे यह पूरा अनुभव बेहद खास और पुरस्कृत बन जाएगा, और ऐसे में आप भी यकीनन इसे मिस नहीं कर पाएंगे!
क्या आप व्हाट्सऐप पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।