Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
भारतीय कला व संस्कृति को संजोए रखने अमेरीका पंहुची रूमा देवी, ग्लोबल वुमेन फेस्टिवल में होगी शामिल
अमेरिकन-भारतीयों की दूसरी एवं तीसरी पीढ़ी से भी होगीं रूबरू, 20 दिवसीय यात्रा के पहले चरण में न्यूयाॅर्क पहुंची डाॅ रूमा
Junja Ram Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026Editor
नवंबर 21, 2022 • 6:06 PM 0
व
विश्व
NEWS CARD
“भारतीय कला व संस्कृति को संजोए रखने अमेरीका पंहुची रूमा देवी, ग्लोबल वुमेन फेस्टिवल में होगी शामिल”
भारतीय कला व संस्कृति को संजोए रखने अमेरीका पंहुची रूमा देवी, ग्लोबल वुमेन फेस्टिवल में होगी शामिल
न्यूयॉर्क/नई दिल्ली- सामाजिक कार्यकर्ता एवं अंतरराष्ट्रीय फैशन डिजाइनर, राष्ट्रपति द्वारा नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिले की डॉ रूमा देवी संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों, कॉन्फ्रेंस, फैशन शो एवं सम्मान समारोहों में ग्रामीण भारत की संस्कृति व शिल्प कलाओं को बढ़ावा देने के लिए अपनी 20 दिवसीय यात्रा के प्रवास पर पेरिस होते हुए शुक्रवार,18 नवंबर को तीसरी बार संयुक्त राज्य अमेरिका पहुंची।
डाॅ रूमा देवी इस यात्रा के दौरान अमेरिकन संगठनो से भारतीय कला एवं संस्कृति के मुद्दो पर वार्ता करेगी, साथ ही अमेरिकन-भारतीयो की दूसरी एवं तीसरी पीढी़ को पुनः सांस्कृतिक परम्परा से जोङने के लिए विशेष रूप से उनके बीच प्रेरक के रूप में उपस्थित रहकर जागरूकता लाने का कार्य करेगी।
डॉ रूमा देवी संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूयॉर्क व न्युजर्सी में 19 नवंबर से अलग- अलग कार्यक्रमों में शिरकत कर 24 नवंबर से 27 नवंबर तक माहेश्वरी महासभा नॉर्थ अमेरिका (MMNA) द्वारा हयूस्टन शहर के मैरियट माक्विर्स में आयोजित होने वाले चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय राजस्थानी कन्वेंशन (IMRC) के वार्षिक अधिवेशन में स्पेशल गेस्ट के तौर पर शिरकत कर संबोधन देगी। जिसमें डाॅ रूमा देवी के साथ ख्यातनाम कवि एवं लेखक शैलेश लोढ़ा और इक्सोरिअल बाॅयोमेड आइएनसी लोंस एंजेलिस के संस्थापक कार्तिकेय बलदवा भी इस भव्य आयोजन में शामिल होंगे। कार्यक्रम के संयोजक शरद पंवार के अनुसार इस सम्मेलन का व्यापक लक्ष्य राजस्थानी परिवारों को एकजुट करना, विभिन्न संगठनो के लोगों के साथ संबंधों को बढ़ावा देना और विशेषकर युवा वर्ग के साथ हमारी समृद्ध संस्कृति, व्यंजन, परंपराओं और कलाओं को प्रस्तुत करना है।
क्या आप व्हाट्सऐप पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
रूमा देवी फाउंडेशन की समन्वयक निशा गायकवाङ ने बताया कि रूमा देवी अपनी यात्रा के तीसरे चरण में 1 दिसम्बर से 5 दिसम्बर तक सीएटल सीटी में विभिन्न जगहों पर आयोजित होने वाले अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत कर महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार रखेगी। डाॅ रूमा देवी 3 दिसम्बर को रेंटन के कार्को थिएटर में आयोजित होने वाले टैलेंट राउडं में बतौर निर्णायक (जज) उपस्थित रहेगीं। वहीं यात्रा के अतिंम पङाव में 4 व 5 दिसम्बर को सीएटल सिटी के हयात रीजेंसी लेक वा,रेंटन में आयोजित होने वाले 10 वें वार्षिक ग्लोबल वुमेन फेस्टिवल 2022 में भाग लेकर सांस्कृतिक प्रदर्शनो, बिजनेस शो, वैश्विक महिला नेतृत्व पुरस्कार एवं महिला सम्मान के कार्यक्रम में मुख्य वक्ता मौजूद रहेगी। इस दौरान डाॅ रूमा देवी अपने कलेक्शन के साथ फैशन शो के माध्यम से देश की शिल्पकला और हस्तकला के परिधानों को प्रमोट करने के साथ-साथ आर्ट एंड क्राफ्ट पर लेक्चर देगीं।
विश्व विख्यात हार्वर्ड विश्वविद्यालय में रह चुकी स्पीकर
ज्ञातव्य है कि रूमा देवी को इससे पहले 2020 में अमेरिका की विश्व प्रसिद्ध हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की इंडिया कॉन्फ्रेंस में स्पीकर के तौर पर आमंत्रित किया गया था। इस वर्ष 2022 के अगस्त माह में रूमा देवी की 25 दिवसीय संयुक्त राज्य अमेरिका की यात्रा के दौरान न्यूयाॅर्क राज्य सरकार की सफोक एवं नासाउ काउंटी द्वारा सम्मानित हुई तथा साथ ही वहाँ विश्व विख्यात इंडिया डे परेड सहित कई विशाल कार्यक्रमों, सम्मान समारोहो में आमंत्रित हो शिरकत कर चुकी है।
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.
Junja Ram Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026Editor
मेरा नाम जुंजा राम है। पत्रकारिता के क्षेत्र में 07 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। अब मैं सांगरी टुडे हिंदी के साथ एडिटर इन चीफ के तौर पर काम कर रहा हूँ। ईमेल: junjaram@hindi.sangritoday.com