Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
आमजन की परिवेदनाएं निस्तारित कर राहत देना सरकार की प्राथमिकता
Pooja Padiyar Editor
मई 22, 2022 • 5:52 PM 0
र
राजस्थान
NEWS CARD
“आमजन की परिवेदनाएं निस्तारित कर राहत देना सरकार की प्राथमिकता”
अल्पसंख्यक मामलात् मंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों की सुनी परिवेदनाएं, अधिकारियों को निस्तारण के दिए निर्देश
आमजन की परिवेदनाएं निस्तारित कर राहत देना सरकार की प्राथमिकता - अल्पसंख्यक मामलात् मंत्री
अल्पसंख्यक मामलात, वक़्फ़, उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्र विकास एवं जल उपयोगिता विभाग मंत्री शाले मोहम्मद ने शनिवार को ग्रामीण अंंचलों का भ्रमण कर जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों की परिवेदनाएं सुनी एवं अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि आमजन की परिवेदनाएं निस्तारित कर राहत देना सरकार की पहली प्राथमिकता है, उसी उद्देश्य से ग्रामीण अंचलों का भ्रमण किया जाकर आमजन की समस्याएंं सुनी जा रही है। उन्होंने क्षेत्र में पेयजल बिजली के साथ ही चिकित्सा एवं शिक्षा व्यवस्था की भी विस्तार से जानकारी ली एवं विकास कार्यों के बारें में भी जानकारी ली।
क्या आप व्हाट्सऐप पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
अल्पसंख्यक मामलात् मंत्री ने जिले के दूरस्थ ग्राम पंचायत नोख क्षेत्र का भ्रमण कर वहां आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ आमजन से संवाद किया एवं उनकी समस्याओं से सम्बन्धित परिवेदनाएं प्राप्त कर सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को प्रार्थना पत्र प्रदान कर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलेक्टर प्रतिभा सिंह, जिला परिषद सीईओ टी शुभमंगला, उपखण्ड अधिकारी पोकरण राजेश विश्नोई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
भ्रमण के दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं रख रहे हैं। उप तहसील, तहसील, उप जिला अस्पताल, आवासीय विद्यालय, बॉयज एवं गल्र्स कॉलेज, एडिशनल एसपी ऑफिस, नवीन पंचायत, पंचायत समिति, सीएचसी, पीएचसी, सब सेंटर, पशु चिकित्सा केंद्र, बिजली घर, पीने का मीठा पानी, नए स्कूल खोलने, सड़कों के नवीनीकरण, नई सड़कें, सुद्वढ़ीकरण सहित तमाम प्रकार के कार्य करवाकर जनता को राहत देने का प्रयास किया है।
मंत्री ने कहा कि जनता को अपने कार्यों एवं समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय पर जाना पड़ता है, इससे होने वाली परेशानी से बचाने के लिए अधिकारियों के साथ ग्रामीण क्षेत्र में जनसुनवाई कर जनता को राहत दे रहे हैं। मंत्री की जनसुनवाई में पानी, बिजली, पंचायतीराज विभाग, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा, परिवहन सहित अन्य विभागों से जुड़ी परिवेदना प्राप्त हुई। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित कर हाथोंहाथ निस्तारण कराया।
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.