Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
राधा कृष्ण गोशाला मे चंपालाल राजपुरोहित को अध्यक्ष व ताराचंद माहेश्वरी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया
Govind Chouhan Author
मई 31, 2022 • 11:48 AM 0
ज
जालोर
NEWS CARD
“राधा कृष्ण गोशाला मे चंपालाल राजपुरोहित को अध्यक्ष व ताराचंद माहेश्वरी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया”
जालोर/सायला। कस्बे के राधाकृष्णा गोशाला सेवा समिति की रविवार को अतिआवश्यक बैठक सोमवती अमावस्या को गोशाला प्रांगण में आयोजित हुई। बैठक में श्री राधेकृष्णा गोशाला की नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
जिसमें अध्यक्ष पद पर चम्पालाल राजपुरोहित उदेश को नियुक्त किया गया। वही बगदाराम व शैतानसिंह दहिया को उपाध्यक्ष व ताराचंद माहेश्वरी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इसी प्रकार भूराराम पोंचलोड, भंवरसिंह देवडा, भबूतसिंह दहिया, जवानमल सुथार, मोमताराम उदेश व आसुसिंह को संरक्षक मेम्बर बनाया गया। जबकि नैनमल लखारा को सचिव, बलवंतसिंह चौहान व मंगलाराम उदेश को सहसचिव नियुक्त किया।
सह कोषाध्यक्ष दरगाराम सांथुआ व मीडिया प्रभारी खीमसिंह राजपुरोहित को बनाया गया। इस दौरान कई गौभक्त व ग्रामीण मौजूद थे।