Ganesh Chaturthi: परकोटा गणेश मंदिर में सजी 56 भोग की झांकी
महंत पंडित राहुल शर्मा और अमित शर्मा के सान्निध्य में भगवान गजानन का दुग्धाभिषेक कर सिंदूर का चोला और सोने का वर्क चढ़ाया गया. भगवान को नई पोशाक धारण कर श्रृंगार किया गया.
जयपुर: भगवान गणेश का जन्मोत्सव गणेश चतुर्थी पर्व जयपुर के चांदपोल स्थित प्राचीन परकोटा गणेश मंदिर में धूमधाम से मनाया. महंत पंडित राहुल शर्मा और अमित शर्मा के सान्निध्य में भगवान गजानन का दुग्धाभिषेक कर सिंदूर का चोला और सोने का वर्क चढ़ाया गया. भगवान को नई पोशाक धारण कर श्रृंगार किया गया.