Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
राजस्थान बीज निगम अध्यक्ष ने सहकारी समिति का किया लोकार्पण
Pooja Padiyar Editor
मई 27, 2022 • 11:59 PM 0
प
प्रेस रिलीज़
NEWS CARD
“राजस्थान बीज निगम अध्यक्ष ने सहकारी समिति का किया लोकार्पण”
राजस्थान बीज निगम अध्यक्ष ने सहकारी समिति का किया लोकार्पण
राजस्थान बीज निगम अध्यक्ष धीरज गुर्जर ने जिले के जहाजपुर उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुख्यालय पर दो ग्राम पंचायतों में सहकारी समिति का लोकार्पण किया तथा राज्य सरकार द्वारा आयोजित प्रशासन गांव के संग अभियान में भी भाग लिया।
गुर्जर ने भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत गागीथला में ग्राम सेवा सहकारी समिति का लोकार्पण किया। इसके पश्चात पीपलून्द ग्राम पंचायत में आयोजित प्रशासन गांव के संग अभियान में भी भाग लिया।
अभियान में उन्होंने आमजन की समस्याएं सुनी व ग्रामवासियों को पट्टा वितरण किया। उन्होंने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए कि तुरंत आमजन की समस्याओं का समाधान करें।
क्या आप व्हाट्सऐप पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।