Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं से अधिक से अधिक लोगों को करें लाभान्वित - आपदा प्रबंधन मंत्री
Pooja Padiyar Editor
मई 15, 2022 • 12:23 AM 0
प
प्रेस रिलीज़
NEWS CARD
“राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं से अधिक से अधिक लोगों को करें लाभान्वित - आपदा प्रबंधन मंत्री”
राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं से अधिक से अधिक लोगों को करें लाभान्वित
- आपदा प्रबंधन मंत्री
आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री एवं हनुमानगढ़ जिला प्रभारी गोविंद राम मेघवाल ने शुक्रवार को हनुमानगढ़ कलेक्ट्रेट सभागार में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करें। श्री मेघवाल ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना समेत सरकार की 28 विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि चिरंजीवी योजना में जिले के वंचित परिवारों को जोड़कर उन्हें लाभान्वित करें।
बैठक में जिला प्रभारी मंत्री ने कहा कि नहरबंदी के दौरान जिले में कहीं भी पीने के पानी को लेकर कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। जरूरत पड़ने पर टैंकर्स से पानी सप्लाई किया जाए। इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना के बैंकों में लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण के निर्देश लीड बैंड एलडीएम को दिए।
क्या आप व्हाट्सऐप पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
बैठक में संगरिया विधायक गुरदीप शाहपीणी द्वारा डॉक्टर्स की कमी और कुछ डॉक्टर्स की पोस्टिंग कहीं होने और उनकी सैलरी कहीं ओर से उठने का मुद्दा उठाया तो जिला प्रभारी सचिव श्रीमती अरूणा राजोरिया ने राज्य सरकार द्वारा डॉक्टर्स के डेपुटेशन कैंसिल करने के आदेश की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को दिए। साथ ही पीएमओ को निर्देशित किया कि कुछ डॉक्टर्स ने अगर प्राइवेट ज्याइन कर लिया है तो उनका पूरा प्रकरण बनाकर निदेशालय भिजवाएं ताकि अन्य डॉक्टर्स की नियुक्ति सुनिश्चित की जा सके। बिजली विभाग की समीक्षा को लेकर जिला प्रभारी सचिव राजौरिया ने बिजली विभाग की पूरी डिमांड राज्य स्तर पर भिजवाने के निर्देश दिए।
बैठक में हनुमानगढ़ विधायक चौ. विनोद कुमार ने कहा कि खाद्य सुरक्षा को लेकर जो एप्लीकेशन आई है। उसमें पात्र लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में जोड़ा जाए। साथ ही कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में राज्य सरकार मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के रूप में ऐतिहासिक योजना लाई है। इसका आमजन को भी बड़ी राहत मिली है।
बैठक में भादरा विधायक बलवान पूनियां ने कहा कि खाद्य सुरक्षा में एप्लीकेशन तो आ गई है। लेकिन इसमें कोई कार्रवाही नहीं हुई। जिला कलेक्टर ने बताया कि पोर्टल दुबारा शुरू हो गया है। एसडीएम के पास अपलीकेशन का समयबद्ध रूप से निस्तारण करवाया दिया जाएगा। श्री पूनियां ने रबी 2020-21 फसल के भादरा के 64 करोड़ बकाया समेत जिले के कुल करीब 100 करोड़ रू प्रधानमंत्री फसल बीमा क्लेम को राज्य स्तर के जरिए बीमा कंपनी से दिलवाने की मांग फिर से उठाते हुए बीमा कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही।
पीलीबंगा विधायक धर्मेन्द्र मोची ने अपने विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में पीने के पानी की समस्या बताई तो जिला प्रभारी मंत्री ने टैंकर्स के जरिए पीने का पानी पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश पीएचईडी के अधिकारियों को दिए। साथ ही मोची ने पीलीबंगा में बंदर के आतंक का मुद्दा उठाते हुए वन विभाग के पास संसाधन नहीं होने का मुद्दा उठाया तो वन विभाग के अधिकारियों ने एक्सपर्ट की मदद लेकर बंदर को शीघ्र पकड़ने का आश्वासन दिया।
बैठक में सभी विधायकों ने महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालयों में संसाधन बढ़ाने की जरूरत बताई। साथ ही कहा कि शिक्षा विभाग इसको लेकर प्रस्ताव बनाकर भेजे। संगरिया नगर पालिका चेयरमैन श्री सुखबीर ने मुद्दा उठाया कि रतनपुरा के महात्मा गांधी स्कूल में संगरिया के बच्चे आ रहे हैं। इसमें किसी भी स्कूल में स्थानीय गांव के बच्चों को प्राथमिकता मिले। इसको लेकर निदेशालय स्तर पर नियम बने।
बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.