विधायक चौधरी की अनुशंसा पर 33.80 करोड़ की लागत से बायतु में बनेंगी 83.75 किमी सड़कें, आमजन की राह होगी आसान

Govind Chouhan
Govind Chouhan Author
अप्रैल 21, 2022 • 8:56 PM  0
बाड़मेर
NEWS CARD
Logo
विधायक चौधरी की अनुशंसा पर 33.80 करोड़ की लागत से बायतु में बनेंगी 83.75 किमी सड़कें, आमजन की राह होगी आसान
“विधायक चौधरी की अनुशंसा पर 33.80 करोड़ की लागत से बायतु में बनेंगी 83.75 किमी सड़कें, आमजन की राह होगी आसान”
Favicon
Read more on hindi.sangritoday.com
21 Apr 2022
https://hindi.sangritoday.com/on-the-recommendation-of-mla-chaudhary-8375-km-of-roads-will-be-built-in-baitu-at-a-cost-of-3380-crores-the-path-of-the-common-man-will-be-easy
Copied
विधायक चौधरी की अनुशंसा पर 33.80 करोड़ की लागत से बायतु में बनेंगी 83.75 किमी सड़कें, आमजन की राह होगी आसान
बायतु/बाड़मेर। पूर्व कैबिनेट मंत्री व बायतु विधायक हरीश चौधरी की अनुशंषा पर राज्य सरकार ने विधानसभा क्षेत्र में बजट घोषणा 2019-20 के अंतर्गत डामर सड़क से वंचित राजस्व गाँवो को डामरीकरण सड़क से जोड़ने की मुहिम के तहत बायतु विधायक हरीश चौधरी के प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र बायतु में कुल 19 राजस्व गाँवो के लिए 83.75 किमी. डामर सड़क हेतु 33 करोड़ 80 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति के आदेश जारी हुए हैं। जिसमें अधिकांश सड़कें ऐसी है जिनके निर्माण के लिए ग्रामीण वर्षों से उम्मीद लगाए बैठे थे, अब ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक चौधरी ने राज्य सरकार में पैरवी करते हुए 19 गांवों के लिए 83.75 किमी. नवीन सड़क के निर्माण को मंजूर कराया है। वहीं 33.80 करोड़ की राशि स्वीकृत कराकर ग्रामीणों को आवागमन में राहत दी है। 
विधायक हरीश चौधरी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र बायतु में 19 राजस्व गांव डामर सड़क से जुड़ेंगे गांवो की सूची निम्न प्रकार है-
1. ग्राम पंचायत बायतु चिमनजी में बांगड़वों की ढाणी 3 किमी. लागत 1.20 करोड़।
2. ग्राम पंचायत सेवनियाला में चेनाणीयों की ढाणी 6 किमी. लागत 2.40 करोड़।
3. ग्राम पंचायत माडपुरा बरवाला में चुतरोणीयों की ढाणी 1.05 किमी. लागत 60 लाख। 
4. ग्राम पंचायत कोलू में धतरवालों का तला 3 किमी. लागत 1.20 करोड़। 
5. ग्राम पंचायत हुड्डो की ढाणी में गंगावास 5 किमी. लागत 2.00 करोड़।
6. ग्राम पंचायत हुड्डो की ढाणी में टांकेलियासर 3.5 किमी. लागत 1.40 करोड़। 
7. ग्राम पंचायत माधासर में पीरावास 02 किमी. लागत 80 लाख।
8. ग्राम पंचायत वीरेंद्र नगर में काकड़ों की ढाणी 3.75 किमी. लागत 1.50 करोड़। 
9. ग्राम पंचायत चिड़िया में लोपली नाड़ी 05 किमी. लागत 02 करोड़। 
10. ग्राम पंचायत खोखसर पूर्व में मुकनगढ़ 06 किमी. लागत 2.40 करोड़। 
11. ग्राम पंचायत लापुंदडा में रामदेव नगर 05.05 किमी. लागत 2.20 करोड़। 
12. ग्राम पंचायत सांगरानाड़ी में जामत नगर 03 किमी. लागत 1.20 करोड़। 
13. ग्राम पंचायत केसरपुरा में इंद्रा नगर 5.5 किमी. लागत 2.20 करोड़। 
14. ग्राम पंचायत नयापुरा में मोजी खान की ढाणी 5 किमी. लागत 02 करोड़। 
15. ग्राम पंचायत में चिलानाड़ी हड़मत नगर 5.5 किमी. 2. 50 करोड़। 
16. ग्राम पंचायत नयापुरा में नयागांव 7 किमी. लागत 2.80 करोड़। 
17. ग्राम पंचायत जवाहरपुरा में नेहरू नगर 07 किमी. लागत 2.80 करोड़। 
18. ग्राम पंचायत खनोड़ा में खिदुपूरा 6.5 किमी. लागत 2.60 करोड़।
19. ग्राम पंचायत भगवानपुरा में सुल्तानपुरा 02 किमी. लागत 80 लाख।
इन नवीन सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। जिसकी स्वीकृति राज्य सरकार से सार्वजनिक निर्माण विभाग को भेजी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि इन सड़कों के निर्माण होने से ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।
history This is an archived post. The information provided may be outdated.

Govind Chouhan Author

News Desk

हमारा अनुसरण करें

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications