Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
एक उम्मीदवार का नाम निर्देशन पत्र निरस्त, 5 उम्मीदवारों के नाम निर्देशन पत्र पाए गए सही
Pooja Padiyar Editor
जून 1, 2022 • 6:01 PM 0
प
प्रेस रिलीज़
NEWS CARD
“एक उम्मीदवार का नाम निर्देशन पत्र निरस्त, 5 उम्मीदवारों के नाम निर्देशन पत्र पाए गए सही”
राजस्थान में चार राज्यसभा सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों से प्राप्त 14 नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा बुधवार को यहॉं विधानसभा स्थित कक्ष संख्या 751 में सम्पन्न हुई। संवीक्षा में एक उम्मीदवार का नाम निर्देशन पत्र अपूर्ण मानते हुए निरस्त किया गया। शेष 5 उम्मीदवारों के 13 नाम निर्देशन पत्र सही पाए गए।
राजस्थान में राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव के निर्वाचन अधिकारी डॉ. जोगाराम ने बताया कि चार राज्यसभा सीटों के लिए कुल 6 उम्मीदवारों की ओर से 14 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए थे। इन सभी नाम निर्देशन पत्रों का परीक्षण उम्मीदवारों, एजेंट, प्रस्तावकों और राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव के पर्यवेक्षक एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता की उपस्थिति में किया गया।
उन्होंने बताया कि संवीक्षा की प्रक्रिया में निर्दलीय उम्मीदवार मनोज कुमार जोशी द्वारा भरा गया एक मात्र नाम निर्देशन पत्र अपूर्ण होने के कारण से निरस्त किया गया है। शेष पांच उम्मीदवारों में भारतीय जनता पार्टी के श्री घनश्याम तिवाड़ी व निर्दलीय उम्मीदवार श्री सुभाष चंद्रा के 2-2, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के श्री रणदीप सिंह सुरजेवाला, श्री मुकुल बालकृष्ण वासनिक एवं श्री प्रमोद कुमार के 3-3 नाम निर्देशन पत्र सही पाए गए है।
डॉ. जोगाराम ने बताया कि उम्मीदवार 3 जून (शुक्रवार) को दोपहर 3.00 बजे तक नाम वापस ले सकते है। नामांकन वापसी हेतु निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारी का कार्यालय गुरूवार को भी खुला रहेगा।
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.