अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के युवा उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त हुए डॉ अखिलेश कुमार
डॉ अखिलेश कुमार को यह जिम्मेदारी समाज और संगठन के प्रति उनके बढ़ते लगाव को देखते हुए तथा उनकी कार्यकुशलता व प्रतिभा के अनुसार राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सहमति और राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष के निर्देश पर सौंपी गई है।
नई दिल्ली: पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के चुनार में आयोजित हुई अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की बैठक के बाद, संगठन को संगठात्मक मजबूती देने के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति भी शुरू हो गई है। इस क्रम में संगठन ने दिल्ली प्रदेश के युवा उपाध्यक्ष पद पर डॉ अखिलेश कुमार को नियुक्त किया है। संगठन ने पत्र जारी कर, अन्य पदाधिकारियों के नामों की घोषणा भी की है। जिनमें अध्यक्ष पद पर धीरज पाटीदार, अरुण कुमार पटेल (महासचिव) और शिवभूषण पटेल (उपाध्यक्ष) को पदभार सौंपा गया है।