इस सॉन्ग के प्रोड्यूसर अनूप जलोटा हैं , जो सारी दुनिया मे भजन सम्राट के नाम से जाने जाते हैं। पद्मश्री अनूप जलोटा ने बॉलीवुड की बहुत सी फिल्मो का निर्माण किया है। उन्हें इस गाने के बोल और यह प्रोजेक्ट इतना रोचक लगा कि वे उसे निर्माता के रूप में पेश करने के लिए तैयार हुए।
इस गाने को बॉलीवुड के लिजेंड्री गायक सुरेश वाडेकर और रीना मेहता ने आवाज दी है। सुरेश वाडेकर ने बॉलीवुड में " तुमसे मिलके ऐसा लगा तुमसे मिलके " जैसे अनगिनत ब्लॉकबस्टर गीत दिए हैं। सुरेश वाडेकर की सुरीली आवाज ने इस गीत को और भी बेहतरीन बना दिया है।
क्या आप व्हाट्सऐप पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
Chat on WhatsApp
सिंगर रीना मेहता ने अनूप जलोटा सहित कई बड़े सिंगर्स के साथ गाने गाए हैं जैसे अमित मिश्रा , नकाश अज़ीज़ , देव नेगी , शहीद मल्ल्या , आमान त्रिखा और आमिर शैख़ , उनके कई म्युज़िक वीडियो रिलीज़ होकर लोकप्रिय हो चुके हैं। उन्होंने इस रोमांटिक अल्बम में अपनी मधुर आवाज से जान डाल दी है।
फ़िल्म ऎक्ट्रेस स्नेहा उल्लाल ने बॉलीवुड में सलमान खान के साथ फ़िल्म लक्की के साथ डेब्यू किया था। वह ऐश्वर्या राय जैसा लुक रखने के लिए भी चर्चा में रही हैं और अब वह आमिर शेख के साथ इस वीडियो में अपनी अदाओं से सबको लुभा रही हैं।
मल्टी टैलेंटेड आमिर शेख ने पहली बार किसी और सिंगर के गाए गीत पर परफॉर्म किया है। उनके कई गाने बतौर सिंगर और परफॉर्मर टी सीरीज , जी म्युज़िक , बी 4 यू , वीनस वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड जैसी बड़ी म्युज़िक कंपनियों द्वारा रिलीज होकर पॉपुलर हो चुके हैं। ये लेटेस्ट गीत गाया सुरेश वाडेकर ने है और आमिर शेख ने स्नेहा उल्लाल के साथ परफॉर्म किया है।
आमिर शेख ने स्नेहा उल्लाल के साथ इस सॉन्ग में अपनी अभिनय क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया है। स्नेहा जहां बेपनाह कोमल और हसीन लग रही हैं वहीं अपने अलग लुक में आमिर शेख भी बेहतरीन नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में आमिर शेख का लुक डैशिंग लग रहा है , वैसे तो आमिर ने बहुत सारे वीडियो में परफॉर्म किया है लेकिन अब तक के सबसे अलग और कमाल के लुक में वह इस वीडियो में परफॉर्म करते दिख रहे हैं।
रीना मेहता ने कहा कि इस गाने के लिरिक्स बहुत यूनिक हैं " उई मुई सू " ये गाना देखने के बाद आपको पता चलेगा कि उई मुई सू का मतलब क्या है।
गाने के संगीतकार उमेश मिश्रा और गीतकार मुकेश सावन हैं। इस अनोखे वीडियो को आजाद हुसैन ने डायरेक्ट किया है। ओशियन म्युज़िक एंड एंटरटेनमेंट के बैनर तले बने म्युज़िक वीडियो उई मुई सू को ऑडिएंस द्वारा खूब सराहा जा रहा है। इसकी कैची लाइन्स , गाने की प्रस्तुति इसको यादगार बनाती है।
उल्लेखनीय है कि आमिर शेख बॉलीवुड के जाने माने साउंड इंजीनियर हैं जो सैकड़ों हिट फिल्मों के गीतों की रिकॉर्डिंग , मिक्सिंग और मास्टरिंग कर चुके हैं। उन्होंने हिंदी फिल्म जगत के ढेर सारे म्युज़िक डायरेक्टर्स , सिंगर्स के साथ काम किया है। इन्होंने सलमान खान की बॉडीगार्ड , नमस्ते लंदन सहित कई बड़ी फिल्मो के गाने की रिकॉर्डिग की है। वह मल्टी टैलेंटेड हैं। उन्होंने सिंगर और ऎक्टर के रूप में भी काफी काम किया है।
Vidio Link