मनप्रीत सिंह होंगे पीवी सिंधु के साथ राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारतीय दल के सह-ध्वजवाहक
भारतीय ओलंपिक संघ ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मनप्रीत को दूसरे ध्वजवाहक के रूप में शामिल करने का फैसला किया गया क्योंकि बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति ने आईओए को सूचित किया कि उद्घाटन समारोह के लिए प्रत्येक देश का दो ध्वजवाहकों को नामित करना जरूरी है जिसमें एक महिला और एक पुरुष होगा।’’
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू और भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह के लिए बुधवार को भारतीय दल का ध्वजवाहक बनाया गया। मनप्रीत का नाम दूसरे ध्वजवाहक के रूप में जोड़ा गया क्योंकि आयोजकों ने सूचित किया कि हर देश के लिए दो ध्वजवाहक उतारना अनिवार्य है जिसमें एक पुरुष और एक महिला होगी।
क्या आप व्हाट्सऐप पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
Chat on WhatsApp