Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
डांडिया महारास 2022 के दूसरे दिन जयपुराइट्स में नजर आया गजब का जोश व उत्साह
Sangri Today Verified Media or Organization • 28 Mar, 2026Editor
अक्टूबर 4, 2022 • 5:20 PM 0
ल
लाइफस्टाइल
NEWS CARD
“डांडिया महारास 2022 के दूसरे दिन जयपुराइट्स में नजर आया गजब का जोश व उत्साह”
डांडिया महारास 2022 के दूसरे दिन जयपुराइट्स में नजर आया गजब का जोश व उत्साह
राजधानी जयपुर में वैशाली नगर स्थित जानकी पैराडाइज में डांडिया महारास 2022 का आज दूसरा दिन था। जिसमें सभी जयपुराइट्स जोर शोर से डांडिया का आनंद लेते हुए नजर आए। आज के दिन लोगों ने बॉलीवुड व गुजराती गानों पर कदमताल करते हुए खूब एन्जॉय किया।
आयोजक पवन टांक ने बताया कि यह इस इवेंट का दूसरा दिन है। कार्यक्रम का आयोजन एक बार फिर से डांडिया महारास दिल से स्लोगन के साथ में 2 से 4 अक्टूबर तक शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक किया जा रहा है। जिसमें माँ दुर्गा के भव्य दरबार के साथ साथ लगातार तीन दिनों तक डांडिया की खनक, गरबा की धूम एवं म्यूजिक की मस्ती के साथ डांडिया लवर्स के लिए बहुत कुछ खास हो रहा है। इवेंट की कोरियोग्राफी नटराज डांस एकेडमी से सुनीता राज वर्मा द्वारा की जा रही है। इस इवेंट के ऑफिशियल फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी पार्टनर वीनस फिल्म इंडिया के ऑनर मुकेश कुमार हैं।
आयोजक पवन टांक ने बताया कि राजस्थान के सबसे बड़े एवं भव्य डांडिया नवरात्रि फेस्टिवल के रुप में मनाये जाने वाले डांडिया महारास का यह ग्यारहवां सीजन है। पिछले 11 वर्षों से वैशाली नगर में आयोजित यह आयोजन लोगों में उत्साह, उमंग, हर्षोल्लास एवं फेस्टिवल सीजन को पूर्ण जोश के साथ एन्जॉय करने का एक बेहतरीन जरिया बन गया है जिसमें हम शुरू से मां अम्बे की आराधना एवं महिला शक्ति के सम्मान की भावना से तत्पर रहते हैं। इस बार कार्यक्रम का शुभारंभ हर बार की तरह मां शेरावाली की महाआरती के साथ किया जायेगा। कार्यक्रम में डांडिया किंग एंड डांडिया क्वीन, बेस्ट डांडिया डांस, बेस्ट कपल, बेस्ट टकॉस्ट्यूम सहित बहुत सारे टाइटल्स व प्राइजेस दिए जायेंगे।
इस कार्यक्रम के स्पॉन्सर्स जेकेजे जेवेलर्स से उपेंद्र मौसूण, रवि सूर्या ग्रुप से रविन्द्र प्रताप सिंह, मंदाकिनी साड़ीज, सूट, लहंगा से प्रशांत पोद्दार उपस्थित रहे। मिस एन्ड मिसेज इंडिया ग्लैम से मिस इंडिया ग्लैम 2022 शिवानी जाखड़, मिसेज इंडिया ग्लैम 2022 डॉ. अनुराधा भारद्वाज, मिसेज इंडिया ग्लैम राजस्थान माधुरी दुर्गानी, मिस इंडिया ग्लैम 2022 थर्ड रनरअप सिमरन खींची, मिस इंडिया ग्लैम राइजिंग स्टार 2022 मालवी ढिल्लो, मिस इंडिया ग्लैम राइजिंग स्टार 2021 वरीयता सिंह मौजूद रहे।
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.
Sangri Today Verified Media or Organization • 28 Mar, 2026Editor
Sangri Today is a Weekly Bilingual Newspaper and website of news and current affairs that publishes news reports from various places, from general reports to opinion, analysis and fact checks.