राजस्थान में जंगलराज कायम है अब जनता कांग्रेस सरकार के हटने का इंतजार कर रही है-अरुण सिंह
अरुण सिंह ने कहा कि राजस्थान में जंगलराज कायम है। अब जनता कांग्रेस सरकार के हटने का इंतजार कर रही है। राजस्थान में लगातार महिला अपराधों के मामले तेज गति से बढ़ते जा रहे हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी की मानगढ़ धाम में कल होने वाली जनसभा को भव्य बनाने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता लगातार बांसवाड़ा में डेरा डाले हुए हैं। सोमवार को भाजपा प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह भी उदयपुर पहुंचे, जहां भाजपा कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से मुलाकात की। इसके बाद सिंह बांसवाड़ा के लिए रवाना हो गए। अरुण सिंह ने कहा कि मानगढ़ आदिवासियों के आस्था का केंद्र है, जहां हजारों की संख्या में आदिवासियों अपनी शहादत दी। मोदी का यहां आना सब के लिए हर्ष का विषय है।