Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
बॉलीवुड व साउथ इंडस्ट्री के उभरते सितारे अभिनेता जीत राय दत्त का हरियाणवी सांग हुवा रिलीज़
Govind Chouhan Author
जून 4, 2022 • 6:35 PM 0
फ
फिल्म समीक्षा
NEWS CARD
“बॉलीवुड व साउथ इंडस्ट्री के उभरते सितारे अभिनेता जीत राय दत्त का हरियाणवी सांग हुवा रिलीज़”
साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री के नए सितारे जीत राय दत्त ने अब हरियाणवी इंडस्ट्री की ओर भी कदम बढ़ाया है। वह हर इंडस्ट्री को समानता की नज़र से देखते हैं। वह अपने आपको भाग्यशाली समझते हैं कि देश मे बहुत सी इंडस्ट्री है और वह हर भाषा की इंडस्ट्री में अपनी अदाकारी का जौहर दिखाकर दर्शकों का दिल जीतना चाहते हैं।
उनका नया हरियाणवी सांग "बैरी रूस्या ना कर" रिलीज हो गया है जिसे सीनियर कांग्रेस नेता श्री लखन कुमार सिंगला ने लांच किया। हरियाणवी ताल म्युज़िक लेबल द्वारा रिलीज इस सांग को ऑडिएंस द्वारा खूब सराहा जा रहा है। ऎक्टर जीत राय दत्त कहते हैं "यह सैड रोमांटिक सांग है, वीडियो में पति पत्नी की कहानी दिखाई गई है। यह एक सिंपल ब्यूटीफुल इंडियन लव स्टोरी है।
जीत राय दत्त भी खुद इस वीडियो सांग को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है कि अगर अच्छा कंटेंट रहा तो वह देश की हर भाषा की इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग से ऑडिएंस का दिल जीतने की ख्वाहिश रखते हैं। वह हर रीजनल इंडस्ट्री को एक ही नजर से देखते हैं, भले ही वह नई क्यों न हो। वह हरियाणवी इंडस्ट्री को भी सपोर्ट करना चाहेंगे।
इस हरियाणवी सांग में जीत राय दत्त के अपोजिट केनी कौर नजर आ रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री और जोड़ी आकर्षक लग रही है। अलंकार सोढ़ी ने इसे डायरेक्ट किया है। इसके निर्माता धर्मबीर गुर्जर हैं।
क्या आप व्हाट्सऐप पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
गौरतलब है कि हाल ही में कन्नड़ फ़िल्म सकैरी फॉरेस्ट और बॉलीवुड फिल्म डीसेंट बॉय में ऎक्टर जीत राय दत्त ने अपने अभिनय का जलवा दिखाया था, जिसमे रवि किशन और गोविंद नामदेव भी हैं। यह फ़िल्म डिज़्नी हॉट स्टार पर रिलीज हुई, इन सब फिल्मों में उन्हें लोगों का काफी प्यार मिल रहा है। जीत राय दत्त ने अपने सभी प्रशंसकों और दर्शकों का शुक्रिया अदा किया है। उनकी नेक्स्ट बॉलीवुड फिल्म पाप कल्चर जल्द ही रिलीज होगी।
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.