मदरहुड से लेकर बिग स्क्रीन की सफलता तक: दीपिका पादुकोण के लिए 2024 जानें कैसे रहा एक शानदार साल

दीपिका पादुकोण के शानदार 2024 के मोमेंट्स: BAFTA, मदरहुड से लेकर सिनेमा तक, हर जगह हासिल किया है एक नया मुकाम

Mamta Choudhary
Mamta Choudhary Verified Public Figure • 27 Mar, 2026 Editor
दिसंबर 9, 2024 • 3:44 PM  0
S
Sangri Today Hindi
BREAKING
Mamta Choudhary
Mamta Choudhary
1 year ago
मदरहुड से लेकर बिग स्क्रीन की सफलता तक: दीपिका पादुकोण के लिए 2024 जानें कैसे रहा एक शानदार साल
दीपिका पादुकोण के लिए 2024 जानें कैसे रहा एक शानदार साल
दीपिका पादुकोण के शानदार 2024 के मोमेंट्स: BAFTA, मदरहुड से लेकर सिनेमा तक, हर जगह हासिल किया है एक नया मुकाम
Full Story: https://hindi.sangritoday.com/from-motherhood-to-big-screen-success-how-2024-was-a-great-year-for-deepika-padukone
https://hindi.sangritoday.com/from-motherhood-to-big-screen-success-how-2024-was-a-great-year-for-deepika-padukone
Copied
मदरहुड से लेकर बिग स्क्रीन की सफलता तक: दीपिका पादुकोण के लिए 2024 जानें कैसे रहा एक शानदार साल
मदरहुड से लेकर बिग स्क्रीन की सफलता तक: दीपिका पादुकोण के लिए 2024 जानें कैसे रहा एक शानदार साल
 
2024: दीपिका पादुकोण का साल - BAFTA अवॉर्ड,  मदरहुड से लेकर बॉलीवुड और ग्लोबल सफलता तक पर डालें एक नजर
 
दीपिका पादुकोण के ओरा और रुतबे के बारे में कौन नहीं जानता, साथ ही किस तरह से उनकी मौजूदगी चारों ओर सब कुछ जादुई हो बना देती है। दीपिका ने 2024 को सच में अपना साल बना लिया है, जहां उन्होंने प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों ही स्तरों पर चमक बिखेरी है। अपने  असाधारण टैलेंट और सादगी भरी शख्सियत के लिए मशहूर दीपिका इस साल भी लोगों का दिल जीत रही हैं।इस साल की शुरुआत में, दीपिका ने प्रतिष्ठित BAFTA सेरेमनी में एक अवॉर्ड पेश करके इतिहास रचा, जो उनकी इंटरनेशनल पहचान को साबित करती है। पर्सनल लाइफ में, उन्होंने मदरहुड को अपनाया, जो उनके और उनके फैंस के लिए बेहद खुशी का पल था।
 
 सिनेमा की दुनिया में, दीपिका ने हिट फिल्मों की झड़ी लगाई, और एक बार फिर भारतीय सिनेमा की क्वीन के तौर पर अपनी स्थिति साबित की! चाहे ग्लोबल सिनेमा में भारत का नाम रोशन करने के लिए डेडलाइन की डिसरप्टर्स लिस्ट में एकमात्र भारतीय स्टार के रूप में पहचान हो या फिर बॉलीवुड में अपनी सफलता, दीपिका की यात्रा 2024 में उनकी जबरदस्त सफलता को दिखाती है। यहां डालें 2024 में दीपिका पादुकोण के कुछ सबसे बड़े मोमेंट्स पर एक नजर!
 
BAFTA अवॉर्ड प्रेजेंट करते हुए
दीपिका पादुकोण ने 77वें BAFTA फिल्म अवॉर्ड्स 2024 में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने 'बेस्ट फिल्म नॉट इन द इंग्लिश लैंग्वेज' का अवार्ड एक्टर जोनाथन ग्लेजर को दिया। अपनी भारतीय जड़ों को बनाए रखते हुए, दीपिका ने इस दौरान गोल्डन और सिल्वर रंग की खूबसूरत शिमरी साड़ी पहनी थी, जो इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर भारतीय परंपरा को शानदार तरीके से दिखाती है। उनकी खूबसूरती और ग्लोबल इनफ्लुएंस ने उन्हें सराहा दिलाई है, और उन्हें एक ऐसी इंडियन स्टार के रूप में पहचाना गया है, जो पूरी दुनिया में एक आइकन के रूप में जानी जाती हैं।
 
डेडलाइन हॉलीवुड से ग्लोबल डिसरप्टर के तौर पर सम्मानित होने वाली एकमात्र भारतीय
दीपिका पादुकोण को 2024 के लिए इंटरनेशनल पब्लिकेशन डेडलाइन द्वारा डिसरप्टर के रूप में पहचाना गया। यह मान्यता उन्हें उन प्रभावशाली हस्तियों के समूह में शामिल करती है, जो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को नया रूप दे रही हैं। खास बात यह है कि दीपिका इस लिस्ट में एकमात्र भारतीय स्टार थीं, जो उन्हें ग्लोबल स्टेज पर एक लीडर के रूप में स्थापित करती है। वह इस सम्मान के साथ एवा लांगोरिया और उमा थरमैन जैसे सितारों के साथ खड़ी थीं।
 
मदरहुड को अपनाना
दीपिका पादुकोण ने अपनी खूबसूरत सनी गाउन में अपनी बेबी बंप को दिखाते हुए सबको हैरान कर दिया। वह एलिगेंस और अपनी प्रेगनेंसी की चमक से हर दिल को अपनी ओर खींच रही थीं। मां बनने के इस सफर में दीपिका के हर पल ने साल का एक खास मोड़ लिया, जहां भारत की क्वीन ने पर्सनली और प्रोफेशनली दोनों ही जगहों पर राज किया।
 
कल्कि 2898 AD में दीपिका का आइकॉनिक फायर सीन
दीपिका पादुकोण ने कल्कि 2898 AD में शानदार परफॉर्मेंस किया, जो 2024 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक रही। उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई और फैंस ने उनकी प्रतिभा की सराहना की। उनकी यादगार सीन में से एक था "फायर सीन", जिसमें दीपिका आग के बीच से चलती हैं, जो उनके किरदार की ताकत और मजबूती को दिखाता है। इस सीन ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी। कई लोगों ने कहा, "माँ तो माँ है," और यहां तक कि डायरेक्टर नाग अश्विन ने भी कहा, "दीपिका के बिना कल्कि नहीं है।" अब सबको कल्कि पार्ट 2 का इंतजार है, और हम भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं!
 
दीपिका का बेहद पसंद किया जाने वाला प्रेग्नेंसी शूट हुआ वायरल!
दीपिका पादुकोण ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट से इंटरनेट पर धमाल मचा दिया, जो उन्होंने अपने बच्चे के आने से पहले शेयर किया था। अपने पति रणवीर सिंह के साथ पोज़ देते हुए, दीपिका ने अपनी बेबी बंप को ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों में बेहद एलिगेंट तरीके से दिखाया, जो जल्द ही वायरल हो गईं। इन तस्वीरों में खुशी की झलक दिखाई दी, जिसने दुनियाभर के फैंस का दिल छू लिया।
 
फीमेल कॉप ‘लेडी सिंघम’ का स्वैग और उनकी स्टैंडअलोन फिल्म!
 
दीपिका पादुकोण ने रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में सिंघम अगेन के साथ शक्ति शेट्टी, यानी लेडी सिंघम के रूप में धमाकेदार एंट्री मारी। उनकी दमदार प्रेजेंस और जबरदस्त इंट्रोडक्शन ने दर्शकों को उत्साहित कर दिया है। उनकी लेडी सिंघम का किरदार एक अलग फिल्म में जल्द दिखेगा, और हम बेहद उत्साहित हैं क्योंकि रोहित शेट्टी ने बताया है कि इसकी कहानी पर काम चल रहा है।
 
2024 दीपिका पादुकोण के लिए खुशियों और सफलता का साल रहा है। अब, आगे जो कुछ भी है, उसे देखकर लगता है कि 2025 और भी ज्यादा रोमांचक होने वाला है।

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

Mamta Choudhary Verified Public Figure • 27 Mar, 2026 Editor

Admin - News Desk

हमारा अनुसरण करें

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications