फॉरएवर मिस, मिसेज व टीन इंडिया 2022 सीजन 2 का हुआ ग्रैंड समापन, 200 से ज्यादा मॉडल्स की घर बैठे हुई क्राउनिंग
राजधानी जयपुर में फॉरएवर स्टार इंडिया की ओर से 19 से 22 अगस्त तक ऑनलाइन मोड पर आयोजित किए जा रहे हिंदुस्तान के सबसे बड़े नेशनल लेवल ब्यूटी पेजेंट "फॉरएवर मिस, मिसेज व मिस टीन 2022 सीजन 2" का आज ग्रैंड समापन किया गया। इस पेजेंट के दौरान विश्व के सबसे बड़े इंटरनेशनल ब्यूटी कॉन्टेस्ट मिस एफसीया एन्ड मिसेज एफसीया की घोषणा भी की गई। इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट में पूरी दुनिया भर से टोटल 139 देशों की मॉडल्स हिस्सा लेंगी और अपने टैलेंट को शोकेस करेंगी।