Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
सॉन्ग "बन्नी थारो रूप" में देखने को मिला मिस दीवा राजस्थान 2020 अदिति शर्मा का डिफरेंट लुक
गौरतलब है कि अदिति शर्मा काफी वर्षों से मॉडलिंग व एक्टिंग फील्ड से जुड़ी हुई हैं। इस सॉन्ग से पहले भी अदिति शर्मा अलग अलग स्टोरी व कांसेप्ट बेस्ड म्यूजिक वीडियो एल्बम में अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ चुकी हैं।
Sangri Today Verified Media or Organization • 28 Mar, 2026Editor
मई 7, 2022 • 8:01 PM 0
म
म्यूजिक
NEWS CARD
“सॉन्ग "बन्नी थारो रूप" में देखने को मिला मिस दीवा राजस्थान 2020 अदिति शर्मा का डिफरेंट लुक”
नए अवतार में दिखने को मिला अदिति का लुक, म्यूजिक लेबल टिप्स राजस्थानी पर गाना हुआ रिलीज
जयपुर। पेशे से मॉडल, एक्ट्रेस व ब्यूटी पेजेंट मिस दीवा राजस्थान 2020 की टाइटल विनर अदिति शर्मा का नया गाना 27 अप्रैल को रिलीज हो चुका है। यह एक राजस्थानी म्यूजिक वीडियो एल्बम है जिसमें अदिति का एक डिफरेंट लुक देखने को मिलेगा। इस सॉन्ग को म्यूजिक लेबल टिप्स राजस्थानी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया । इस गाने में लीड आर्टिस्ट के तौर पर अदिति शर्मा के साथ शिवम गौर नजर आ रहे हैं। गाने के रिलीज होते ही दर्शकों का भरपूर प्यार इस सॉन्ग को मिल रहा है।
लीड आर्टिस्ट अदिति शर्मा ने सॉन्ग के बारे में बात करते हुए बताया कि इस सॉन्ग की शूटिंग जयपुर व आसपास की अन्य खूबसूरत लोकेशंस पर कम्पलीट की गई है। इस सॉन्ग को और ज्यादा क्रिएटिव बनाने के लिए डिफरेंट व एडवांस लेवल की टेक्निक्स का उपयोग किया गया है। इस सॉन्ग को शूट करना व इसमें एक्टिंग करना एक अलग एक्सपीरियंस रहा और आगे भी इस तरह के डिफरेंट रोल प्ले करती रहूंगी।
अदिति ने आगे बताया कि इस सॉन्ग के डायरेक्टर राकेश नामदेव, असिस्टेंट डायरेक्टर नवीन शर्मा, सिंगर आकांक्षा शर्मा व अमजद बगवाड़ा, लिरिसिस्ट निरंजन बुधधर, म्यूजिक कंपोजर अमजद बगवाड़ा, डीओपी आशीष चौधरी, कोरियोग्राफर गौरव डागा व हीना लेखवानी, मिक्स एन्ड मास्टर लक्ष्मीकांत फन्दे, अस्सिटेंट कैमरामैन राज सिंह चौहान व अभिषेक और अस्सिटेंट लाइटमैन अंकित, काना, सुनील व जाहिन हैं।
गौरतलब है कि अदिति शर्मा काफी वर्षों से मॉडलिंग व एक्टिंग फील्ड से जुड़ी हुई हैं। इस सॉन्ग से पहले भी अदिति शर्मा अलग अलग स्टोरी व कांसेप्ट बेस्ड म्यूजिक वीडियो एल्बम में अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ चुकी हैं।
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.
Sangri Today Verified Media or Organization • 28 Mar, 2026Editor
Sangri Today is a Weekly Bilingual Newspaper and website of news and current affairs that publishes news reports from various places, from general reports to opinion, analysis and fact checks.