सोनी टीवी के इंडियाज़ लाफ्टर चैंपियन में अर्चना पूरन सिंह के साथ होगी डॉक्टर मशहूर गुलाटी की 'हसीन' नोकझोंक!
इस रविवार को हंसी के समुंदर में गोते लगाने जा रहे हैं देश के चहेते डॉ. मशहूर गुलाटी उर्फ आपके अपने सुनील ग्रोवर, जो अर्चना की हंसी की गूंज में कहीं अपना दिल खो बैठेंगे! शो के सेट पर पहुंचते ही डॉ. गुलाटी अर्चना पूरन सिंह पर फिदा हो जाएंगे।
जब 'क्वीन ऑफ लाफ्टर' की बात हो, तो जो सबसे पहला और एकमात्र नाम दिमाग में आता है, वो हैं अर्चना पूरन सिंह! सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के कॉमेडी शो इंडियाज़ लाफ्टर चैंपियन में जज के रूप में नजर आने वाली अर्चना दर्शकों की पसंदीदा रही हैं, जो न सिर्फ एक जज के रूप में जानी जाती हैं, बल्कि अपनी जिंदादिली और जोरदार हंसी के लिए भी मशहूर हैं!