रक्षा मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 का दूसरा काउंटडाउन कार्यक्रम आयोजित किया
रक्षा सचिव डॉ. अजय कुमार ने 31 मई, 2022 को नई दिल्ली में रक्षा मंत्रालय (एमओडी) द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 के काउंटडाउन कार्यक्रम का नेतृत्व किया। सचिव (पूर्व सैनिक कल्याण) श्री बी आनंद, रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के अध्यक्ष डॉ. जी सतीश रेड्डी, वित्तीय सलाहकार (रक्षा सेवाएं) श्री संजीव मित्तल तथा रक्षा मंत्रालय (एमओडी) के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के विशेषज्ञों ने तनाव से निपटने में योग की भूमिका के बारे में एक प्रस्तुति दी।