आसुस ने जयपुर में एक्सक्लूसिव स्टोर के लॉन्च के साथ पैन इंडिया रिटेल स्ट्रेटेजी को मजबूत किया
जयपुर इलेक्ट्रॉनिक मॉल में स्थित, नया एक्सक्लूसिव स्टोर 450 वर्ग फुट में फैला हुआ है और इसमें एक ही छत के नीचे कंपनी के लैपटॉप्स, डेस्कटॉप्स, मॉनीटर्स और अन्य एक्सेसरीज़ की पूरी श्रृंखला उपलब्ध होगी।
देश भर में ब्रांड के रिटेल फुटप्रिंट को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाने के रूप में, ताइवान की टेक जायंट, आसुस इंडिया ने आज पिंक सिटी, जयपुर में एक एक्सक्लूसिव ब्रांड स्टोर लॉन्च करने की घोषणा की। जयपुर इलेक्ट्रॉनिक मॉल में स्थित, नया एक्सक्लूसिव स्टोर 450 वर्ग फुट में फैला हुआ है और इसमें एक ही छत के नीचे कंपनी के लैपटॉप्स, डेस्कटॉप्स, मॉनीटर्स और अन्य एक्सेसरीज़ की पूरी श्रृंखला उपलब्ध होगी।