Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
स्किन और बालों के लिए बहुत फायदेमंद है एलोवेरा, इस खास प्रयोग के बारे में जाने
कभी-कभी दाग धब्बे भी आपकी खूबसूरती को कम करते हैं। बाल झड़ने लगते हैं। इसके अलावा बालों का टेक्सचर खराब हो जाता है। इन सब समस्याओं में एलोवेरा आपको बहुत ज्यादा फायदे देता है।
Junja Ram Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026Editor
अगस्त 5, 2022 • 1:07 AM 0
ल
लाइफस्टाइल
NEWS CARD
“स्किन और बालों के लिए बहुत फायदेमंद है एलोवेरा, इस खास प्रयोग के बारे में जाने”
स्किन और बालों के लिए बहुत फायदेमंद है एलोवेरा, इस खास प्रयोग के बारे में जाने
आजकल हम अपनी लाइफ में बहुत ज्यादा बिजी हो गए हैं। इस बिजी लाइफ स्टाइल में हमें स्किन और बालों पर ध्यान देने का समय नहीं मिलता। ऐसे में हमें स्किन और बालों से जुड़ी बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। खास करके स्किन पर मुहांसों जैसी समस्या हो जाती है।
कभी-कभी दाग धब्बे भी आपकी खूबसूरती को कम करते हैं। बाल झड़ने लगते हैं। इसके अलावा बालों का टेक्सचर खराब हो जाता है। इन सब समस्याओं में एलोवेरा आपको बहुत ज्यादा फायदे देता है। एलोवेरा में बहुत से ऐसे विटामिन होते हैं जो स्किन और बालों के लिए फायदेमंद होते हैं। आज हम आपको एलोवेरा के खास उपयोग के बारे में बताएंगे।
रोजाना रात को सोने से पहले आपको अपनी स्किन पर एलोवेरा का प्रयोग करना चाहिए। सबसे पहले अपने चेहरे को फेस वॉश से धो लें। उसके बाद चेहरे को ड्राई कर लें। अब अपने फेस पर एलोवेरा जेल से मसाज करें। आप शुद्ध एलोवेरा जेल का ही प्रयोग करें। अगर आप चाहे तो इसके साथ थोड़ा नारियल तेल भी मिक्स कर सकते हैं।
अपने चेहरे पर अच्छे तरीके से मसाज करने के बाद सो जाएं। रोजाना रात को ऐसा करने से आपके चेहरे के दाग धब्बे दूर होंगे। मुंहासों की समस्या में भी राहत मिलेगी। बालों के लिए भी आप एलोवेरा जेल का प्रयोग कर सकते हैं। आप अपने बालों की स्कैल्प में एलोवेरा जेल अच्छे तरीके से लगाएं। इससे झड़ते बालों की समस्या दूर होगी। इसके अलावा आपके बाल बढ़ने लगेंगे।
क्या आप व्हाट्सऐप पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
Junja Ram Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026Editor
मेरा नाम जुंजा राम है। पत्रकारिता के क्षेत्र में 07 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। अब मैं सांगरी टुडे हिंदी के साथ एडिटर इन चीफ के तौर पर काम कर रहा हूँ। ईमेल: junjaram@hindi.sangritoday.com