तुम्बाड के बाद, सोहम शाह ने क्रेज़ी के साथ किया वाइल्ड राइड का वादा, कहा, 'यह अतरंगी और पूरी तरह अलग है'

एंटरप्रेन्योर-एक्टर सोहम शाह, जो अपनी कहानी कहने के अंदाज और फिल्मों के चयन में अलग नजरिया रखते हैं, अब अपने अगले प्रोजेक्ट में एक नई और अलग शैली की कोशिश करने के लिए तैयार हैं।

Mamta Choudhary
Mamta Choudhary Verified Public Figure • 27 Mar, 2026 Editor
नवंबर 23, 2024 • 4:40 PM  0
फिल्म समीक्षा
NEWS CARD
Logo
तुम्बाड के बाद, सोहम शाह ने क्रेज़ी के साथ किया वाइल्ड राइड का वादा, कहा, 'यह अतरंगी और पूरी तरह अलग है'
“तुम्बाड के बाद, सोहम शाह ने क्रेज़ी के साथ किया वाइल्ड राइड का वादा, कहा, 'यह अतरंगी और पूरी तरह अलग है'”
Favicon
Read more on hindi.sangritoday.com
23 Nov 2024
https://hindi.sangritoday.com/after-tumbbad-sohum-shah-promises-a-wild-ride-with-crazy-says-its-quirky-and-totally-different
Copied
तुम्बाड के बाद, सोहम शाह ने क्रेज़ी के साथ किया वाइल्ड राइड का वादा, कहा, 'यह अतरंगी और पूरी तरह अलग है'
तुम्बाड के बाद, सोहम शाह ने क्रेज़ी के साथ किया वाइल्ड राइड का वादा, कहा, 'यह अतरंगी और पूरी तरह अलग है'
 
सोहम शाह ने क्रेज़ी से दर्शकों को एक अनोखा और अतरंगी सफर देने का किया वादा!
 
एंटरप्रेन्योर-एक्टर सोहम शाह, जो अपनी कहानी कहने के अंदाज और फिल्मों के चयन में अलग नजरिया रखते हैं, अब अपने अगले प्रोजेक्ट में एक नई और अलग शैली की कोशिश करने के लिए तैयार हैं। तुम्बाड की शानदार सफलता के बाद, एक कल्ट क्लासिक बन गई यह फिल्म भारत में 50 करोड़ रुपये की कमाई के साथ सबसे बड़ी री-रिलीज़ बनकर सामने आई है। ऐसे में सोहम अब अपने नए प्रोजेक्ट क्रेज़ी से दर्शकों को सरप्राइस करने के लिए तैयार हैं।
 
प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए सोहम शाह कहते हैं, “यह पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है और मार्च 2025 में रिलीज़ होगी। यह एक ‘अतरंगी’ फ़िल्म है और तुम्बाड से बिल्कुल अलग है। (हंसते हुए) और मैंने इसमें धोती की जगह कोट पहना है।” हालांकि, उन्होंने ज्यादा जानकारी साझा नहीं की, लेकिन क्रेजी के मोशन पोस्टर ने पहले ही अपने बोल्ड और अनोखे अंदाज से फैंस को अपनी तरफ खींचा है।
 
सोहम के प्रोड्यूसर के रूप में काम उनकी ये कमिटमेंट दिखाती है कि वो "नई मेनस्ट्रीम सिनेमा" बनाने में विश्वास रखते हैं, जो हर प्रोजेक्ट के साथ दर्शकों को एक अलग सिनेमाई अनुभव, अनोखी कहानी, और नया नज़रिया देता है।
 
यह सोहम शाह का प्रोडक्शन हाउस, सोहम शाह फिल्म्स, सितंबर 2024 में तुम्बाड के दोबारा रिलीज के साथ एक बड़ी सफलता हासिल कर चुका है। इस फिल्म ने 2018 के ओरिजनल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से तीन गुना ज्यादा कमाई की है। अब इस सफलता के बाद, सोहम 'क्रेज़ी' के साथ दर्शकों को एक और रोमांचक सफर पर ले जाने के लिए तैयार हैं।
 
तुम्बाड 2 की घोषणा ने उत्साह को और बढ़ा दिया है, जिससे फैंस के बीच काफी चर्चा हो रही है। 7 मार्च, 2025 को क्रेज़ी रिलीज़ होने और तुम्बाड 2 पर काम चल रहा है, सोहम शाह एक बार फिर दिखा रहे हैं कि सिनेमा के लिए उनके प्यार की कोई सीमा नहीं है। चाहे वह लोककथा हॉरर हो या कुछ और "अतरंगी", सोहम ऐसी फिल्में बनाना जारी रखते हैं जो सीमा को पार करने के साथ, दर्शकों को अपने साथ बांधे रखती हैं।

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

Mamta Choudhary Verified Public Figure • 27 Mar, 2026 Editor

Admin - News Desk

हमारा अनुसरण करें

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications