Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
Toshiba ने AEC-Q100 कम्प्लाएंट 2-चैनल ऑटोमोटिव स्टैन्डर्ड डिजिटल आइसोलेटर जारी किए
- उच्च कॉमन-मोड क्षणिक प्रतिरक्षा और उच्च-गति डेटा कम्यूनिकेशन के साथ स्थिर संचालन प्राप्त करें -
Sangri Today Verified Media or Organization • 28 Mar, 2026Editor
June 24, 2025 • 10:44 AM 0
S
Sangri Today Hindi
BREAKING
Sangri Today
10 months ago
Toshiba ने AEC-Q100 कम्प्लाएंट 2-चैनल ऑटोमोटिव स्टैन्डर्ड डिजिटल आइसोलेटर जारी किए
- उच्च कॉमन-मोड क्षणिक प्रतिरक्षा और उच्च-गति डेटा कम्यूनिकेशन के साथ स्थिर संचालन प्राप्त करें -
Full Story: https://hindi.sangritoday.com/toshiba-issues-aec-q100-compliant-2-channel-automotive-standard-digital-isolator
Toshiba ने AEC-Q100 कम्प्लाएंट 2-चैनल ऑटोमोटिव स्टैन्डर्ड डिजिटल आइसोलेटर जारी किए
Kawasaki, Japan: Toshiba Electronic Devices & Storage Corporation ("Toshiba") ऑटोमोटिव एप्लीकेशनों के लिए 2-चैनल उच्च-गति स्टैन्डर्ड डिजिटल आइसोलेटर लांच किए हैं। नई "DCM32xx00 सीरीज़” में चार उपकरण हैं जो 100kV/μs (typ.) [1] की उच्च कॉमन-मोड क्षणिक प्रतिरक्षा (CMTI) [2] के उच्च डेटा के साथ स्थिर संचालन और 50Mbps (अधिकतम) के उच्च डेटा संचारण को सपोर्ट करते हैं। ऑटोमोटिव इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेन्टों की सुरक्षा और विश्वसनीयता के लिए सभी AEC-Q100 स्टैन्डर्ड के अनुरूप हैं। शिपमेंटें आज शुरू हो रही हैं।
हाइब्रिड-इलेक्ट्रिक वाहनों (HEV) और इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) में ऑन-बोर्ड चार्जरों (OBC) और बैटरी मैनेजमेंट सिस्टमों की सुरक्षा और विश्वसनीयता (BMS) के लिए आइसोलेशन तथा शोर-की-रोकथाम सुनिश्चित करने वाले उपकरणों की आवश्यकता होती है। इन आइसोलेशन उपकरणों में प्रयोग होने वाले बहु-चैनल उच्च-गति कम्यूनिकेशनों और उच्च CMTI के लिए ऑटोमोटिव स्टैन्डर्ड डिजिटल आइसोलेटर समाधान प्रदान करते हैं।
100kV/μs (typ.) की उच्च CMTI प्राप्त करने के लिए नए आइसोलेटर Toshiba के स्वामित्व वाली चुंबकीय कप्लिंग की तरह की आइसोलेटिड संचारण विधि का उपयोग करते हैं। यह आइसोलेटिड सिग्नल संचारण में इनपुट और आउटपुट के बीच इलेक्ट्रिक शोर के लिए उच्च स्तर का प्रतिरोध प्रदान करटी है, स्थिर नियंत्रण सिग्नल संचारण को सक्षम बनाती है और स्थिर उपकरण संचालन में योगदान देती है। 0.8ns (typ.) की कम-पल्स-चौड़ाई विकृति[2] और 50Mbps (अधिकतम)[2] की डेटा-संचारण दर भी प्राप्त की जाती हैं। CAN[3] कम्यूनिकेशनों के साथ I/O इंटरफ़ेस जैसी 2-चैनल उच्च-गति कम्यूनिकेशन एप्लीकेशनों के लिए नए उत्पाद उपयुक्त हैं।\
Toshiba पहले से ही बड़ी मात्रा में 4-चैनल ऑटोमोटिव स्टैन्डर्ड डिजिटल आइसोलेटरोंका उत्पादन कर रही है, और अब इसने अपने उत्पाद लाइनअप में 2-चैनल छोटे SOIC8-N पैकेज भी जोड़ दिए हैं। आने वाले समय में, कंपनी ऑटोमोटिव और औद्योगिक उपकरणों के लिए अपने चैनलों और पैकेजों की रेंज में विस्तार करेगी। यह ऑटोमोटिव उपकरणों के लिए आवश्यक विश्वसनीयता और वास्तविक समय डेटा संचारण को सपोर्ट करने के लिए उच्च-गुणवत्ता वाले आइसोलेशन उपकरणों और फोटोकपलर्स प्रदान करना जारी रखेगी।
[1] परीक्षण की स्थितियाँ: VDD1=VDD2=4.5 to 5.5V, VCM=1500V, Topr =-40 से 125°C [2] परीक्षण की स्थितियाँ: VDD1=VDD2=4.5 से 5.5V, Topr =-40 से 125°C [3] CAN (कन्ट्रोलर एरिया नेटवर्क): ऑटोमोटिव कम्यूनिकेशन नेटवर्कों के लिए मुख्यत: उपयोग किए जाने वाला एक सीरियल कम्यूनिकेशन स्टैन्डर्ड।
उपयोग ऑटोमोटिव उपकरण
बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (BMS)
ऑटोमोटिव ऑन-बोर्ड चार्जर (OBC)
इंवर्टर नियंत्रण
विशेषताएं
उच्च कॉमन-मोड क्षणिक प्रतिरक्षा: CMTI=100kV/μs (typ.)[1]
उच्च-गति डेटा दर: tbps =50Mbps (अधिकतम)[2]
कम पल्स चोड़ाई विकृति: PWD=0.8ns (typ.)[2]
2-चैनल सपोर्ट (प्रत्येक उपकरण के विवरण देखने के लिए मुख्य विनिर्देश देखें):
एक फॉरवर्ड चैनल और एक रिवर्स चैनल; दो फॉरवर्ड चैनल कोई रिवर्स चैनल नहीं
* कंपनी के नाम, उत्पाद के नाम, और सेवा के नाम उनकी संबंधित कंपनियों के ट्रेडमार्क हो सकते हैं। * उत्पाद मूल्यों और विनिर्देशों, सेवाओं की सामग्रियों और संपर्क जानकारियों सहित इस दस्तावेज़ में प्रस्तुत जानकारियां उनके घोषित किए जाने की तिथि को मान्य हैं, परंतु उन्हें बिना किसी पूर्व-सूचना के बदला जा सकता है।
Toshiba Electronic Devices & Storage Corporation का परिचय
Toshiba Electronic Devices & Storage Corporation, उन्नत सेमीकन्डक्टर और स्टोरेज समाधानों की एक अग्रणी आपूर्तिकर्ता है, जो ग्राहकों और व्यावसायिक भागीदारों को उत्कृष्ट डिस्क्रीट सेमीकन्डक्टर, LSI सिस्टम और HDD उत्पाद प्रदान करने के लिए आधी सदी से अधिक के अनुभव और नवाचार का उपयोग करती है।
पूरे विश्व में इसके 19,400 कर्मचारी उत्पाद मूल्य को अधिकतम करने और मूल्य तथा नए बाजारों के सह-निर्माण में ग्राहकों के साथ घनिष्ठ सहयोग को बढ़ावा देने के दृढ़-संकल्प को साझा करते हैं। कंपनी हर जगह लोगों के लिए बेहतर भविष्य बनाने और उसमें योगदान देने के लिए तत्पर है।
घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।
Sangri Today Verified Media or Organization • 28 Mar, 2026Editor
Sangri Today is a Weekly Bilingual Newspaper and website of news and current affairs that publishes news reports from various places, from general reports to opinion, analysis and fact checks.