गुजरात के अहमदाबाद से ध्रुति व्यास बनी फॉरएवर मिस इंडिया 2021 की सिटी विनर
इन चार दिन तक चलने वाली एक्टिविटीज में फॉरएवर मिस व मिसेज इंडिया का ग्रैंड फिनाले, फॉरएवर फैशन वीक व अवॉर्ड शो का आयोजन किया गया।
राजधानी जयपुर में फॉरएवर स्टार इंडिया अवॉर्ड्स की ओर से 17 से 20 दिसंबर तक टोंक रोड स्थित होटल मैरियट में नेशनल लेवल के चार दिवसीय मेगा ब्यूटी एवं अवॉर्ड इवेंट का आयोजन किया गया। जिसमें गुजरात के अहमदाबाद से ध्रुति व्यास ने फॉरएवर मिस इंडिया 2021 सिटी विनर का खिताब जीता।