शहनाज गिल ने मुंबई में बारिश का लुत्फ उठाया और खाई गर्मा-गर्म जलेबी
वीडियो में शहनाज गिल ने कहा, "मैंने सुना है कि मुंबई का मानसून सबसे अच्छा है." बस इसलिए निकल पड़ी मानसून और ट्रेकिंग का आनंद लेने के लिए, उन्होंने जो वीडियो शेयर किया, उसमें वह ग्रामीणों के साथ धान के खेत में घुटने भर पानी में काम करते दिख रही हैं.
शहनाज गिल इन दिनों मुंबई में मानसून का लुत्फ उठा रही हैं. उन्होंने एक ब्लॉग साझा किया जिसमें वे ग्रामीणों के साथ एक खेत में खेती करती महिलाओं के साथ मस्ती करती, और पहाड़ों से गुजरते एक झरने को देखने के लिए घंटों चलते हुए दिखाई दे रही है.