Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
प्रदेश में जल्द शुरू होगी राजस्थान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ योजना
देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत ने कहा कि कोरोना के चलते प्रदेश में बंद पड़ी राजस्थान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ योजना शीघ्र प्रारंभ की जाएगी। साथ ही देवस्थान के अधीन आने वाले सभी मंदिरों का पुनरोद्धार करवाया जाएगा।
Pooja Padiyar Editor
अप्रैल 17, 2022 • 5:09 PM 0
र
राजस्थान
NEWS CARD
“प्रदेश में जल्द शुरू होगी राजस्थान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ योजना”
देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत ने कहा कि कोरोना के चलते प्रदेश में बंद पड़ी राजस्थान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ योजना शीघ्र प्रारंभ की जाएगी। साथ ही देवस्थान के अधीन आने वाले सभी मंदिरों का पुनरोद्धार करवाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार देवस्थान के अधीन आने वाले सभी मंदिरों के पुनरोद्धार कराने के लिए कृत संकल्पित है।
देवस्थान मंत्री ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते गत 2 साल से बंद पड़ी राजस्थान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ योजना को को शीघ्र शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा तीर्थ योजना के लिए 30 करोड़ रुपए का बजट जारी किया है। राज्य सरकार लगभग 20 हजार यात्रियों को ट्रेन और वायुयान के जरिए तीर्थ स्थलों का भ्रमण करवाएगी।
रावत ने बताया कि राजस्थान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ योजना के तहत यात्रीगण ट्रेन द्वारा रामेश्वरम, जगन्नाथपुरी, तिरूपति, द्वारकापुरी, वैष्णोदेवी, दिल्ली-आगरा-मथुरा-वृंदावन, सम्मेदशिखर, पावापुरी जा रहे हैं। राज्य सरकार ने तीर्थ स्थलों का दायरा बढ़ाते हुए गंगासागर, कामाख्या मंदिर और उज्जैन के महाकाल मंदिर को भी जोड़ा है। अब यात्री 11 तीर्थ स्थलों के दर्शन कर सकेंगे। उन्होंने बताया इसी तरह हवाई जहाज द्वारा पशुपतिनाथ-काठमाण्डु (नेपाल)-काठमाण्डू दर्शन कराने की भी सरकार की योजना है।
देवस्थान मंत्री ने कहा कि राजस्थान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ योजना के तहत जल्द ही पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। गौरतलब है कि इस योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के प्रदेशवासी चयनित तीर्थ स्थलों का भ्रमण करते हैं।
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.