दुकान पर फायरिंग कर भागे बदमाश:युवक ने 10 लाख रुपए देने से किया मना, आपसी रंजिश का मामला

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि एक आरोपी का भरत की दुकान के सामने रेस्टारेंट था। पूर्व में किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। आपसी समझाइश से सुलझ गया था।

Sangri Today
Sangri Today Verified Media or Organization • 28 Mar, 2026 Editor
अप्रैल 12, 2022 • 1:40 PM  0
पाली
NEWS CARD
Logo
दुकान पर फायरिंग कर भागे बदमाश:युवक ने 10 लाख रुपए देने से किया मना, आपसी रंजिश का मामला
“दुकान पर फायरिंग कर भागे बदमाश:युवक ने 10 लाख रुपए देने से किया मना, आपसी रंजिश का मामला”
Favicon
Read more on hindi.sangritoday.com
12 Apr 2022
https://hindi.sangritoday.com/the-miscreants-ran-away-after-firing-at-the-shop-the-young-man-refused-to-give-10-lakh-rupees
Copied
दुकान पर फायरिंग कर भागे बदमाश:युवक ने 10 लाख रुपए देने से किया मना, आपसी रंजिश का मामला
तखतगढ़ (पाली) दुकान पर कैंपर में आए बदमाश फायरिंग कर भाग गए। बदमाशों ने युवक से 10 लाख रुपए मांगे थे। मना करने पर खौफ पैदा करने के लिए फायर कर दिया। गोली दुकान के शटर व छज्जे पर जाकर लगी। चिल्लाने और धमाके की आवाज के बाद हमलावर भाग गए। मामला पाली में सोमवार दोपहर को हुआ।

तखतगढ़ एसएचओ राजेंदर चौधरी ने बताया कि रामदेव गली नांका पर बाबा रामदेव ज्वैलर शॉप हैं। सोमवार दोपहर करीब दो बजे चार-पांच युवक कैंपर गाड़ी में आए। बदमाशों ने दुकान पर बैठे भरत सोनी पुत्र अशोक सोनी से बातचीत की और 10 लाख रुपयों की डिमांड की। भरत ने इंकार किया तो जाते-जाते एक बदमाश ने खौफ पैदा करने के लिए फायर कर दिया। गोली सीधे दुकान के शटर व छज्जे पर जाकर लगी। भरत के चिल्लाने पर आरोपी कैंपर गाड़ी में सवार होकर भाग गए। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी करवाई। बदमाशों की तलाश की जा रही हैं।

पहले हो चुकी हैं अनबन
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि एक आरोपी का भरत की दुकान के सामने रेस्टारेंट था। पूर्व में किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। आपसी समझाइश से सुलझ गया था। संभावना है, रंजिश के चलते आरोपी युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ भरत की दुकान पर आया और 10 लाख रुपयों की डिमांड की। मना करने पर डराने के लिए जाते-जाते फायर करके भाग गए।
history This is an archived post. The information provided may be outdated.

Sangri Today Verified Media or Organization • 28 Mar, 2026 Editor

Sangri Today is a Weekly Bilingual Newspaper and website of news and current affairs that publishes news reports from various places, from general reports to opinion, analysis and fact checks.

हमारा अनुसरण करें

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications