लड़की को गोली मार खुद को मारी गोली, दोनों मरे:सुसाइड नोट में लिखा; जिसके लिए पत्नी को छोड़ा उसने ही दिया धोखा, ब्लेकमेल किया

मृतका की पहचान शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के सुभाष नगर एक निवासी 23 वर्षीय ममता पुत्री सुखदेव उर्फ देवाराम बंजारा व मृतक की पहचान नया गांव निवासी 30 वर्षीय छगन बंजारा पुत्र कानाराम के रूप में हुई हैं। मृतका की बॉडी बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाई गई हैं।

Sangri Today
Sangri Today Verified Media or Organization • 28 Mar, 2026 Editor
अप्रैल 12, 2022 • 1:41 PM  0
पाली
NEWS CARD
Logo
लड़की को गोली मार खुद को मारी गोली, दोनों मरे:सुसाइड नोट में लिखा; जिसके लिए पत्नी को छोड़ा उसने ही दिया धोखा, ब्लेकमेल किया
“लड़की को गोली मार खुद को मारी गोली, दोनों मरे:सुसाइड नोट में लिखा; जिसके लिए पत्नी को छोड़ा उसने ही दिया धोखा, ब्लेकमेल किया”
Favicon
Read more on hindi.sangritoday.com
12 Apr 2022
https://hindi.sangritoday.com/shot-the-girl-shot-herself-both-died
Copied
लड़की को गोली मार खुद को मारी गोली, दोनों मरे:सुसाइड नोट में लिखा; जिसके लिए पत्नी को छोड़ा उसने ही दिया धोखा, ब्लेकमेल किया
पाली। पाली शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के सुभाष नगर-ए में शुक्रवार रात करीब नौ बजे सनसनीखेज वारदात हुई। एक लड़की को गोली मार एक युवक ने खुद को गोली मार दी। लड़की की मौके पर ही मौत हो गई वही लड़का गंभीर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जोधपुर रेफर किया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर विधायक ज्ञानचंद पारख भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतका के परिवार को सांत्वना दी।



मृतका की पहचान शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के सुभाष नगर एक निवासी 23 वर्षीय ममता पुत्री सुखदेव उर्फ देवाराम बंजारा व मृतक की पहचान नया गांव निवासी 30 वर्षीय छगन बंजारा पुत्र कानाराम के रूप में हुई हैं। मृतका की बॉडी बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाई गई हैं। मामले में पुलिस ने अनिल व मुकेश नाम के दो युवकों को हिरासत में लिया हैं। आरोप हैं कि वे छगन को ममता के घर छोड़कर गए थे। पुलिस को मृतक छगन की जेब में एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने ममता पर ब्लेकमेल करने का आरोप लगाया। घटना की जानकारी मिलते ही रात को ASP बुगलाल मीणा, CO सिटी अनिल सारण, कोतवाल सुरेश चौधरी, ट्रांसपोट्र नगर थानाप्रभारी विक्रम सांदू, औद्योगिक नगर थानाप्रभारी निरमा विश्नोई मयजाप्ता मौके पर पहुंचे तथा स्थिति कंट्रोल की। घटना को लेकर पूरा बंजारा समाज सदमे में हैं।

शुक्रवार रात को बांगड़ हॉस्पिटल के ट्रोमा वार्ड के बाहर विलाप करते लड़की के परिजन।


पुलिस के अनुसार नया गांव निवासी 30 वर्षीय छगन बंजारा पुत्र कानाराम बंजारा शुक्रवार रात करीब नौ बजे हाउसिंग बोर्ड रोड स्थित सुभाष नगर-ए पहुंचा। जहां 23 वर्षीय ममता पुत्र सुखदेव उर्फ देवाराम बंजारा को जान से मारने की नीयत से पिस्टल लेकर घर में घुसा। उस समय ममता अपने परिजनों के साथ नवरात्रा का उपवास खोल रहे थी। छगन के हाथ में पिस्टल देख वह घबरा गई। घर से बाहर की तरफ भागी। इस दौरान आरोपी ने ममता को घर के बाहर पकड़ कर उसके सिर में गोली मार दी। जो उसके सिर के पिछले हिस्से में लगी। गोली लगते ही ममता सड़क पर ही ढेर हो गई। उसके बाद आरोपी ने खुद के सिर में गोली मार दी। जो उसके सिर से आर-पार हो गई। गंभीर हालत में दोनों को बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां जांच के बाद ममता को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिय। वही छगन बंजारा को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

दोनों शादीशुदा थे
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक छगनलाल की शादी हो चुकी हैं। उसके दो बच्चे हैं। पत्नी उसे छोड़कर पीहर बैठी हैं। वही मृतका ममता ने भी दो बार शादी करने के बाद पति से संबंध तोड़ पीहर में ही रह रही थी। बताया जा रहा हैं कि दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वही लड़की की मां का कहना हैं कि छगन उसकी बेटी से शादी करना चाहत था। वह घर रिश्ता लेकर भी आया था। लेकिन दो बच्चों के पिता से अपनी बेटी की शादी कैसे करती। इसलिए इंकार कर दिया। इससे नाराज होकर उसने ममता की गोली मार कर हत्या कर दी तथा बाद में खुद को भी गोली मार दी।

शक की कारण दोनों के रिश्ते में आई दरार
मामले में एक पक्ष यह भी सामने आया कि ममता व छगन दोनों एक ही समाज से थे। दोनों में पिछले करीब पांच साल से एक दूसरे के संपर्क में थे। मृतक छगन हलवाई का काम करता ओर मृतका केटरिंग का काम करती थी। छगन ममता से शादी करना चाहता था लेकिन दो बच्चों के पिता से ममता की मां अपनी बेटी की शादी नहीं करना चाहती थी। इसके साथ ही छगन को ममता पर शक था कि वह किसी ओर से भी प्रेम प्रसंग रखती हैं। इसको लेकर फोन पर दोनों में कई बार नोंकझोंक हुई। ममता के शादी नहीं करने एवं उसका अफेयर किसी ओर लड़के साथ चलने की शक में उसने ममता को गोली मार खुद को गोली मार दी। जिससे दोनों की मौत हो गई।

सुसाइड नोट में लिखा, ममता के लिए पत्नी को छोड़ा लेकिन उसने ही धोखा दिया
मृतक छगन की जेब में पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने लिखा कि ममता के लिए उसने अपनी पत्नी को छोड़ा लेकिन उसने ही उसे धोखा दिया। नोट में उसने आरोप लगाया कि ममता उसे अब परेशान करने लगी हैं। ब्लेकमेल कर रही हैं। अब मरूंगा या मारूंगा। उसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया।

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

Sangri Today Verified Media or Organization • 28 Mar, 2026 Editor

Sangri Today is a Weekly Bilingual Newspaper and website of news and current affairs that publishes news reports from various places, from general reports to opinion, analysis and fact checks.

हमारा अनुसरण करें

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications