22 अप्रैल को धूमधाम से आयोजित होगी खेतेश्वर जयंती

पिछलें करीब दो वर्षों से संत श्री खेतेश्वर महाराज की जयंती कोरोना महामारी व अन्य कारणों से आयोजित नहीं हो पाई। परन्तु बहुत लम्बे समय के बाद सम्पूर्ण राजपुरोहित समाज को यह एक बार फिर अवसर मिला हैं। जिसको लेकर सभी भक्तों में गजब का उत्साह देखा जा रहा हैं।

Kiran Rajpurohit
Kiran Rajpurohit Author
अप्रैल 13, 2022 • 6:38 PM  0
जोधपुर
NEWS CARD
Logo
22 अप्रैल को धूमधाम से आयोजित होगी खेतेश्वर जयंती
“22 अप्रैल को धूमधाम से आयोजित होगी खेतेश्वर जयंती”
Favicon
Read more on hindi.sangritoday.com
13 Apr 2022
https://hindi.sangritoday.com/kheteshwar-jayanti-will-be-organized-with-pomp-on-april-22
Copied
22 अप्रैल को धूमधाम से आयोजित होगी खेतेश्वर जयंती
आयोजन को लेकर राजपुरोहित समाज मे गजब का उत्साह
पोस्टर का किया विमोचन, कार्यक्रम की रूप रेखा पर भी हुआ मंथन
जोधपुर | पिछलें करीब दो वर्षों से संत श्री खेतेश्वर महाराज की जयंती कोरोना महामारी व अन्य कारणों से आयोजित नहीं हो पाई। परन्तु बहुत लम्बे समय के बाद सम्पूर्ण राजपुरोहित समाज को यह एक बार फिर अवसर मिला हैं। जिसको लेकर सभी भक्तों में गजब का उत्साह देखा जा रहा हैं। जिसके चलते सम्पूर्ण राजपुरोहित समाज की ओर से संत श्री खेतेश्वर महाराज की जयंती 22 अप्रैल को धूमधाम से मनाई जाएगी। इसी सम्बंध में जयंती के बैनर का विमोचन ब्रह्मधाम आसोतरा के गादीपति संत श्री तुलछाराम जी महाराज के द्वारा किया गया।
इनकी मौजूदगी में कार्यक्रम की रूपरेखा हुई तय
प्रवक्ता जालम सिंह कोरणा ने बताया कि महोत्सव समिति के अध्यक्ष मोतीसिंह, महामंत्री ओंकार सिंह, कोषाध्यक्ष गिरधर सिंह सहित कई भक्तों  ने संत तुलसाराम महाराज को महोत्सव समिति की ओर से जयंती को लेकर होने वाले कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान नारायण सिंह, सतीश सिंह, शक्ति सिंह, बजरंग सिंह, महेंद्र सिंह, श्याम सिंह, करण सिंह, अर्जुन सिंह, महावीर सिंह, भवानी सिंह, सवाई सिंह, महेंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह, उम्मेद सिंह, जितेंद्र सिंह सहित कई समाज बंधुओं ने अपनी उपस्थिति दी। साथ की बताया गया की कोविड़ के साथ साथ शांति पूर्ण तरीके से कार्यक्रम का आयोजन किया जाए।
history This is an archived post. The information provided may be outdated.

हमारा अनुसरण करें

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications