Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
कामधेनु सेना की कार्यकारिणी विस्तार दुर्गाराम जाखड़ को किया पाली जिला प्रभारी नियुक्त
Govind Chouhan Author
मई 20, 2022 • 4:11 PM 0
ज
जोधपुर
NEWS CARD
“कामधेनु सेना की कार्यकारिणी विस्तार दुर्गाराम जाखड़ को किया पाली जिला प्रभारी नियुक्त”
जोधपुर : कामधेनु सेना के प्रदेश मीडिया प्रभारी सुमेरसिंह राठौड़ ने बताया कि कामधेनु सेना के संस्थापक श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी कुशाल गिरी महाराज की प्रेरणा से व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ललित पालीवाल निर्देश अनुसार कामधेनु सेना के राजस्थान प्रदेश प्रभारी नरसिंह गहलोत ने पाली जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संगठन व गौमाता प्रति अपार श्रद्धा देखते हुए राजोला निवासी दुर्गाराम जाखड़ को जिला प्रभारी पाली के पद पर नियुक्त किया।
नियुक्ति की घोषणा होते ही जाखड़ ने कहा कि तहसील और ग्राम स्तर पर संगठन को और मजबूत किया जाएगा और पूरी तहसील में 500 लोगों को त्रिशूल दीक्षा देकर गौ सेवा की शपथ दिलाई जाएगी। साथ ही जाखड़ ने कहा कि वर्तमान में पाली जिले में गायों की बहुत ही दयनीय हालत है।पानी और चारे की बहुत समस्या इसलिए गौवंश की पॉलिथीन खाकर रोज अकाल मृत्यु हो रही है इस पर प्रशासन को अवगत कराकर पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा। और पाली जिले में भामाशाह से संपर्क करके पानी की थैलियों की सफाई करके पीने योग्य पानी भरा जाएगा और बेसहारा गोवंश के लिए चारे पानी की व्यवस्था की जाएगी और जरूरत पड़ी तो कामधेनु सेना टीम के मिलकर गौशाला खोलने का भी विचार करेंगे।
जाखड़ को पाली जिला प्रभारी के पद पर नियुक्ति मिलने पर कामधेनु सेना के राष्ट्रीय सचिव अचलसिंह राजपुरोहित, पाली जिला अध्यक्ष रतनलाल बागड़ी, जोधपुर जिला अध्यक्ष कालूराम प्रजापत, जोधपुर जिला सचिव अशोक राणेंजा,जोधपुर नगर अध्यक्ष कमलेश सांखला, जोधपुर संगठन मंत्री मदनलाल टाक, जोधपुर तहसील अध्यक्ष गजेंद्र सैन, पाली जिला उपाध्यक्ष पुनम चन्द, पाली जिला सचिव ओम प्रकाश वैष्णव, पाली जिला कोषाध्यक्ष नेमीचन्द भाटी, पाली जिला कार्यालय प्रमुख ओम देवासी, जिला महासचिव लक्ष्मण राम खोजा,प्रचार प्रमुख राजुदास वैष्णव,मीडिया प्रभारी श्रवण विशनोई, जिला सदस्य शुभाष राजपुरोहित , देवेंद्रसिंह भाटी तहसील प्रभारी पाली,रतन सिंह सोनिगरा, लूंणी तहसील अध्यक्ष हनुमानदास वैष्णव, सहित सैकड़ों कामधेनु सैनिकों ने बधाई दी।
क्या आप व्हाट्सऐप पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।