जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर हिंदू हुंकार रैली 6 जून को पाल में
-- मदनसिंह के राजपुरोहित
-- मदनसिंह के राजपुरोहित
केरु जोधपुर : जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की बैठक पाल में आयोजित हुई । इसमें लूणी विधानसभा क्षेत्र की कार्यकारिणी का गठन हुआ ।जिसमे पंचायत समिति लूणी,धवा व केरू की अलग अलग-अलग कार्यकारिणी गठित की ।
हिंदू हुंकार रैली के संयोजक व जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के महामंत्री वीरेंद्र प्रतापसिंह पाल ने बताया कि देश में बढती अनियंत्रित जनसंख्या व संसाधनो की सीमित संख्या के कारण भविष्य में उत्पन्न होने वाली विकट परिस्थितियों पर विमर्श हेतु जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर 6जून को डीपीएस सर्कल पर हिन्दू हुंकार रैली का आयोजन किया जा रहा है ।
यह रैली साधू सन्तो के सानिध्य में केन्द्रीय मंत्री गिरिराजसिंह,आरएसएस वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार जोधपुर सांसद गजेंद्रसिंह शेखावत के आतिथ्य में आयोजित होगी। अरविंद बर्रा को लूणी विधानसभा प्रभारी व मास्टर कलाराम पटेल को सह प्रभारी पद पर मनोनीत किया गया । पंचायत समिति धवा कार्यकारिणी - सुरताराम देवासी प्रभारी, भीयाराम पटेल सह प्रभारी,श्रवणसिंह सिसोदिया मिडिया प्रभारी ,सज्जनसिह प्रचार मंत्री पद पर मनोनीत किया ।
व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
Chat on WhatsApp
Install App For Latest Updates
Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.
You are currently receiving our latest breaking news and updates.