जैसलमेर: फतेहगढ़ पंचायत समिति की रासला ग्राम पंचायत में फर्जी हाजिरी का Photoshop खेल, मनरेगा श्रमिकों की मेहनत पर सवाल
फतेहगढ़ पंचायत समिति के रासला ग्राम पंचायत में मनरेगा श्रमिकों की हाजिरी को लेकर बड़ी धांधली का मामला सामने आया है।
जैसलमेर। फतेहगढ़ पंचायत समिति के रासला ग्राम पंचायत में मनरेगा श्रमिकों की हाजिरी को लेकर बड़ी धांधली का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से यहाँ nmms (राष्ट्रीय मोबाइल निगरानी प्रणाली) एप पर फर्जी फोटो का सिलसिला जारी है। पंचायत द्वारा श्रमिकों की उपस्थिति को Photoshop की मदद से बनाया जा रहा है और इन हाजिरी की तस्वीरें अपलोड की जा रही हैं।
