शराब के कारण सामाजिक माहौल हो रहा है दूषित- पूनम अंकुर छाबड़ा
पावटा में दूध महोत्सव का आयोजन
पावटा । कस्बा पावटा में गुरूवार को दूध महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शराबबन्दी आंदोलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन पूनम अंकुर छाबड़ा रही। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रदेश महामंत्री भाजपा कुलदीप धनखड़ द्वारा की गई। कार्यक्रम में बहन पूनम छाबड़ा को 21 किलो की माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने अपने हाथों से दूध पिलाकर शराब से नाता तोड़ो दूध से नाता जोड़ो अभियान का आगाज किया गया।