राजस्थान की अर्थव्यवस्था को 350 बिलियन डॉलर तक ले जाने में राइजिंग राजस्थान समिट बनेगी आधार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
राइजिंग राजस्थान समिट के ज़रिए राज्य में निवेश को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोज़गार के नए अवसर सृजित होंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया, जिससे राज्य के युवाओं को अधिक से अधिक नौकरियां और प्रशिक्षण के मौके मिल सकें।
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के तहत हुए एमओयू (समझौता ज्ञापन) के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में निवेश प्रस्तावों को मूर्त रूप देने के लिए विभागीय समन्वय और त्वरित क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।