Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
बेहतर समन्वय एवं जवाबदेही के साथ कार्य को अंजाम दें -रजिस्ट्रार, राजस्व मंडल
Pooja Padiyar Editor
अप्रैल 20, 2022 • 2:09 PM 0
ज
जयपुर
NEWS CARD
“बेहतर समन्वय एवं जवाबदेही के साथ कार्य को अंजाम दें -रजिस्ट्रार, राजस्व मंडल”
राजस्व मंडल के नवनियुक्त रजिस्ट्रार महावीर प्रसाद ने सोमवार को मंडल के विभिन्न शाखा प्रभारियों की समीक्षा बैठक लेकर उनके दायित्व एवं मंडल की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत फीडबैक लिया।
क्या आप व्हाट्सऐप पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
उन्होंने सभी शाखाओं से अपने दायित्वों के बेहतरीन निर्वहन के लिए पूर्ण जवाबदेही एवं सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने की बात कही। उन्होंने मंडल में लंबित पत्रावलियों की पूर्ति के लिए अधीनस्थ अदालतों से सतत पत्र व्यवहार एवं संवाद कायम करने पर भी जोर दिया। साथ ही उन्होंने मंडल की विभिन्न शाखाओं के मध्य भी बेहतर समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता प्रतिपादित की।
उन्होंने सभी शाखा प्रभारियों से फीडबैक लेते हुए अपने बेहतरीन अनुभव एवं कौशल के आधार पर कार्य संपादन पर जोर दिया।
बैठक में अतिरिक्त निबंधक भंवर सिंह सांदू उपनिबंधक दीप्ति शर्मा भावना गर्ग एवं प्रिया भार्गव सांख्यिकी निदेशक बीना वर्मा वित्तीय सलाहकार सूरज प्रकाश मोंगा,अतिरिक्त निदेशक आईटी आर वरदराजन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.