Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
कोरोना महामारी के दौरान हुए लर्निंग लॉस को कम करने हेतु लॉन्च किया जाएगा ब्रिज कोर्स
Pooja Padiyar Editor
अप्रैल 21, 2022 • 12:13 AM 0
ज
जयपुर
NEWS CARD
“कोरोना महामारी के दौरान हुए लर्निंग लॉस को कम करने हेतु लॉन्च किया जाएगा ब्रिज कोर्स”
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की वर्ष 2022-23 की बजट घोषणा की अनुपालना में कोरोना महामारी के दौरान विद्यार्थियों को हुए लर्निंग लॉस को कम करने हेतु तथा विद्यार्थियों का अधिगम स्तर कक्षा के अनुरूप लाने हेतु ब्रिज कोर्स नए शैक्षणिक सत्र से शुरू किया जाएगा। शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला ने ब्रिज कोर्स हेतु आरएससीईआरटी द्वारा तैयार की गई कक्षा 1 से 8 तक की कार्यपुस्तिकाओं का विमोचन करते हुए कहा कि उपचारात्मक शिक्षण के माध्यम से कोरोना महामारी में स्कूल बंद रहने के कारण विद्यार्थियों को हुए शैक्षिक नुकसान की भरपाई की जाएगी तथा नए सत्र से शुरू हो रहे ब्रिज कोर्स के द्वारा प्रदेश के कक्षा 1 से 8 तक के लगभग 70 लाख विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।
क्या आप व्हाट्सऐप पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
डॉ कल्ला ने बताया कि प्रस्तावित ब्रिज कोर्स के तहत जुलाई से सितम्बर तक प्रथम 4 कालांश में उपचारात्मक शिक्षण तथा शेष शैक्षणिक सत्र में प्रथम 2 कालांश में उपचारात्मक शिक्षण करवाया जाएगा। डॉ कल्ला ने कहा कि ब्रिज कोर्स में दक्षता आधारित इन कार्यपुस्तिकाओं द्वारा विद्यार्थियों को पढ़ाया जाएगा तथा बड़े स्तर पर एसडीएमसी/एसएमसी बैठकों व पेरेंट टीचर मीटिंग के माध्यम से अभिभावकों के साथ डिजिटल रिपोर्ट कार्ड्स शेयर करके विद्यार्थियों की प्रगति पर विमर्श किया जाएगा
।
इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पवन कुमार गोयल ने कहा कि मई-जून में अधिकारियों एवम् शिक्षकों के आमुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाएंगे जिसमें शिक्षकों को कार्यपुस्तिकाएं पढ़ाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा व शिक्षा विभाग के अधिकारियों को व्यवस्थागत रूप से ब्रिज कोर्स संचालन के प्रभावी निरीक्षण हेतु प्रशिक्षित किया जाएगा। इस अवसर पर आरएससीईआरटी निदेशक सुश्री प्रियंका जोधावत ने बताया कि कक्षा 1 के लिए प्रथम, कक्षा 2 के लिए पल्लव, कक्षा 3 के लिए पहल, कक्षा 4 व 5 के लिए प्रयास, कक्षा 6 व 7 के लिए प्रवाह व कक्षा 8 के लिए प्रखर कार्यपुस्तिकाएं तैयार की गई हैं जो विद्यार्थियों को कोरोना पूर्व अधिगम स्तर पर लाने में महत्वपूर्ण निभायेगी।
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.