टीएडी मंत्री ने दो कार्यों के किये शिलान्यास
टीएडी मंत्री ने दो कार्यों के किये शिलान्यास
टीएडी मंत्री ने दो कार्यों के किये शिलान्यास
जनजाति क्षेत्रीय विकास एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी राज्यमंत्री अर्जुन सिंह बामनिया के मुख्य आतिथ्य में रविवार को बांसवाड़ा जिले की पंचायत समिति क्षेत्र कुशलगढ़ के गोपालपुरा ग्राम पंचायत में जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग द्वारा वित्त पोषित 250 लाख रुपये की लागत के कन्स्ट्रक्शन ऑफ दर्रा एम.एस.टी. तथा पंचायत समिति क्षेत्र सज्जनगढ़ की डूंगरा बड़ा ग्राम पंचायत में 106.09 लाख की लागत के रेनोवेशन ऑफ चित्तौड़ा खालसा एम.एस.टी. का शिलान्यास कार्यक्रम सम्पन हुआ।
बामनिया ने समारोह को संबोधित करते हुए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनाया और कहा कि राज्य सरकार ग्राम्यांचलों के विकास के लिए कृत संकल्पित है और इसमें किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। समारोह को अनुसूचित जाति आयोग की उपाध्यक्ष रमिला खड़िया ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक रमिला हुतरेंग सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण लोग भी मौजूद थे।
व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
Chat on WhatsApp
V-Card
Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.
You are currently receiving our latest breaking news and updates.